Ayushman Card Benefits: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। सरकार हर एक योजना के जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने की कोशिश करती है। जैसे, अगर आप आयुष्मान भारत योजना को देखेंगे तो इस योजना के अंतर्गत भी काफी बड़ी संख्या में लोगों को लाभ दिया जाता है।
{"_id":"67b323e5b49cbb894d0d37b3","slug":"ayushman-card-how-to-find-registered-hospital-list-for-ayushman-bharat-yojana-2025-02-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: आयुष्मान कार्डधारक किस अस्पताल में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज? ऐसे लगाएं पता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
काम की बात: आयुष्मान कार्डधारक किस अस्पताल में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज? ऐसे लगाएं पता
Mon, 17 Feb 2025 05:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 17 Feb 2025 05:27 PM IST
सार
भारत सरकार कई योजनाएं चलाती है जिसमें से एक आयुष्मान भारत योजना है। अगर आप भी इस योजना से जुड़ चुके हैं तो आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवाएं?
- फोटो : Amar Ujala
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवाएं?
- फोटो : Adobe stock photos
किस अस्पताल में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज, ऐसे जानें:-
- अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं और जानना चाहते हैं कि आप किन अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, तो जान लें कि इस योजना के लाभार्थी सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के अस्पताल में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके ये जान सकते हैं कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप नंबर 1
- आप भी अगर आयुष्मान कार्डधारक हैं तो आप योजना के आधिकारिक पोर्टल से ये जान सकते हैं कि आप किस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
- इसके लिए आपको सबसे पहले आयुष्मान भारत योजना के आधिकारिक पोर्टल pmjay.gov.in पर जाना होता है
- यहां पर आपको कई सारे ऑप्शन दिखेंगे जिसमें से आपको 'फाइंड अस्पताल' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप नंबर 2
- इसके बाद आपके सामने कुछ कॉलम आएंगे जहां पर आपको अपना राज्य और जिला चुनना है
- फिर आपको अस्पताल का प्रकार चुनना होता है
- इसके बाद आपको वो अस्पताल चुनना है जिसमें आप मुफ्त इलाज करवाना चाहते हैं
- अब आपको योजना चुननी होती है
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप नंबर 3
- अब जब आप सारी चीजें चुन चुके हैं तो इसके बाद आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड दर्ज करना होता है
- फिर आपको सर्च पर क्लिक करना है
- ऐसा करते ही आपको पता चल जाएगा कि ये अस्पताल योजना में पंजीकृत है या नहीं और फिर आप रजिस्टर्ड अस्पताल में अपना सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।