फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: आयुष्मान कार्ड से कितने समय तक करवा सकते हैं 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज? यहां जानें

Wed, 11 Sep 2024 03:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 11 Sep 2024 03:58 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Card: How much free treatment can be availed every year under aby
आयुष्मान कार्ड के फायदे। - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Bharat Yojana: भारत सरकार जितनी भी योजनाएं चलाती है उन सभी में अलग-अलग तरह के लाभ लाभार्थियों को मिलते हैं। इस पर सरकार काफी पैसे भी खर्च करती है। कई अलग-अलग तरह की योजनाओं से मौजूदा समय में करोड़ों लोग जुड़कर लाभान्वित हो रहे हैं। इन्हीं में से एक योजना है आयुष्मान भारत योजना। इस योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना के अंतर्गत जो लोग पात्र होते हैं उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। फिर इस कार्ड की मदद से आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं जिसमें 5 लाख रुपये तक की सुविधा दी जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप इस पैसे को कितने समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

Ayushman Card: How much free treatment can be availed every year under aby
आयुष्मान कार्ड के फायदे। - फोटो : istock

5 लाख का कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल?

  • दरअसल, पहले ये समझिए कि जब आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आप पात्र हो जाते हैं कि आप सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का इलाज करवा सकते हैं। यहां ये समझना जरूरी हो जाता है कि आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसका पूरा खर्च सरकार उठाती है।
Ayushman Card: How much free treatment can be availed every year under aby
आयुष्मान कार्ड के फायदे। - फोटो : istock

कौन लोग होते हैं पात्र?

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कौन लोग पात्र हैं और कौन नहीं, इसकी एक सूची है जो आप नीचे देख सकते हैं। अगर आप इस सूची में हैं तो आप पात्र होते हैं...
 

  • अगर आप गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन बसर कर रहे हैं
  • अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Card: How much free treatment can be availed every year under aby
आयुष्मान कार्ड के फायदे। - फोटो : istock
  • अगर आप निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
  • आप अगर असंगठित क्षेत्र में कार्य करते हैं
  • अगर आपके परिवार में कोई दिव्यांग है
  • आप अगर अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं।
विज्ञापन
Ayushman Card: How much free treatment can be availed every year under aby
आयुष्मान कार्ड के फायदे। - फोटो : istock

आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका भी जान लें:-

  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो आपको इसे बनवाने के लिए अपने नजदीकी सीएससी केंद्र जाना होता है
  • यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है और फिर आपकी पात्रता चेक होती है
  • पात्रता चेक होने के बाद आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है और सब कुछ सही पाए जाने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed