फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: आयुष्मान कार्ड बनवाने से पहले जरूर चेक करें पात्रता, जान पाएंगे आपको मिलेगा पांच लाख रुपये का लाभ या नहीं

Wed, 01 Feb 2023 02:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 01 Feb 2023 02:17 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Card Eligibility: how to check your eligibility of ayushman card
आयुष्मान कार्ड की पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock

Ayushman Card Eligibility: मुफ्त व सस्ता राशन, घर बनाने के लिए आर्थिक मदद, फसल बीमा, पेंशन, रोजगार, भत्ता देने जैसी अनेकों योजनाएं देश में चल रही हैं। इन योजनाओं के जरिए हर किसी तक मदद पहुंच रही है। जैसे- आयुष्मान भारत योजना को ही देख लीजिए। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। बस इसके लिए आपका पात्र होना जरूरी है। इसलिए अगर आप भी चाहते हैं कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाकर लाभ ले सके। तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपनी पात्रता चेक करनी होगी, जिससे आप ये जान पाएंगे कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं। तो चलिए इसका तरीका जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Card Eligibility: how to check your eligibility of ayushman card
आयुष्मान कार्ड की पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock

ये रहा पात्रता चेक करने का तरीका:-

स्टेप 1

  • आप भी अगर जानना चाहते हैं कि क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा, तो इसके लिए आपको अपनी पात्रता चेक करनी है
  • इसके लिए आपको पीएम जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट mera.pmjay.gov.in पर जाना होगा
Ayushman Card Eligibility: how to check your eligibility of ayushman card
आयुष्मान कार्ड की पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करना है
  • अब स्क्रीन पर आपको एक कैप्चा कोड नजर आएगा, जिसे यहां दर्ज करें
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Card Eligibility: how to check your eligibility of ayushman card
आयुष्मान कार्ड की पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको गेट ओटीपी वाला बटन नजर आएगा, इसे दबा दें
  • फिर आपके दर्ज किए हुए मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा
विज्ञापन
Ayushman Card Eligibility: how to check your eligibility of ayushman card
आयुष्मान कार्ड की पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • अब मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज कर दें
  • फिर आपको अपना प्रांत चुनना है और जिले पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको अपना नाम, पिता के नाम जैसी अन्य जरूरी जानकारियां यहां भरनी है
  • ऐसा करने के ठीक बाद आपको अपनी पात्रता के बारे में पता चल जाएगा, जिससे आप जान पाएंगे कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed