PM Awas Yojana: आज बजट का दिन था, तो ऐसे में हर किसी को उम्मीद थी कि उसकी झोली में सरकार की तरफ से क्या आएगा। जैसे- बात अगर पीएम आवास योजना की करें, तो इस योजना के लाभार्थियों को और योजना से जुड़ने वाले नए लोगों को ये आशा था कि सरकार इस आवास योजना में कुछ बदलाव करेगी। ऐसे में सरकार ने इस योजना से जुड़े लोगों को निराश नहीं किया और बजट 2023-24 के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोगों को किफायती घर मुहैया करने के लिए बड़ा एलान करते हुए बताया कि अब इस योजना के बजट को 66 फीसदी बढ़ाया जा रहा है। इसलिए अब इसका फंड 79 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा कर दिया गया है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63da159851f34422c477872c","slug":"budget-2023-24-pm-awas-yojana-budget-increased-by-66-percent-to-rupees-79-thousand-crore-2023-02-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Budget 2023: बजट में बड़ा एलान, पीएम आवास योजना में 79 हजार करोड़ रुपये का फंड, जानें कैसे ले सकते हैं लाभ","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Budget 2023: बजट में बड़ा एलान, पीएम आवास योजना में 79 हजार करोड़ रुपये का फंड, जानें कैसे ले सकते हैं लाभ
Wed, 01 Feb 2023 01:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 01 Feb 2023 01:22 PM IST
विज्ञापन
बजट 2023-24: प्रधानमंत्री आवास योजना का बढ़ाया गया फंड
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजट 2023-24: प्रधानमंत्री आवास योजना का बढ़ाया गया फंड
- फोटो : ANI and Istock
- अगर बात वित्त वर्ष 2022-23 की करें, तो उस दौरान वित्त मंत्री ने पीएम आवास योजना के लिए 48 हजार करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था। वहीं, अब इसे बढ़ाकर 79 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा कर दिया गया है।
बजट 2023-24: प्रधानमंत्री आवास योजना का बढ़ाया गया फंड
- फोटो : istock
- मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग इस योजना से जुड़े हैं और अपना घर बना रहे हैं। योजना के अंतर्गत घर बनाने के लिए जहां पहाड़ी इलाकों में लाभार्थियों को 1 लाख 30 हजार रुपये की राशि सरकार की तरफ से दी जाती है। जबकि मैदानी इलाकों में ये राशि 1 लाख 20 हजार रुपये होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बजट 2023-24: प्रधानमंत्री आवास योजना का बढ़ाया गया फंड
- फोटो : Istock
ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-
स्टेप 1
- अगर आप इस आवास योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmaymis.gov.in पर जाना होगा
- फिर यहां ऑनलाइन आवेदन वाला विकल्प चुनें और दिए हुए फॉर्म को भरें
विज्ञापन
बजट 2023-24: प्रधानमंत्री आवास योजना का बढ़ाया गया फंड
- फोटो : istock
स्टेप 2
- फॉर्म में अपनी जानकारी भरने के बाद आपको यहां आधार कार्ड जैसे कई अन्य दस्तावेज लगाने होंगे
- फिर आपको सबमिट करना है और प्रिंट और डाउनलोड वाले विकल्प पर क्लिक करना है
- इसके बाद आपका आवेदन हो जाता है।