फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: क्या आप भी बनवाना चाहते हैं आयुष्मान कार्ड? तो यहां जानें आप पात्र हैं या नहीं

Mon, 29 Apr 2024 12:21 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 29 Apr 2024 12:21 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Card Eligibility Criteria see here full details in hindi
आयुष्मान कार्ड की पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Bharat Yojana: देश में चलने वाली कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं। शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के दूर-दराज के इलाके के लोगों को भी इन योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। कई तरह की योजनाओं के जरिए लोगों को लाभ दिया जा रहा है, जिसमें से एक आयुष्मान भारत योजना भी है। ये एक स्वास्थ्य योजना है और इसके अंतर्गत पात्र लोगों के पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद इस कार्ड के जरिए कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पताल में पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। आपको भी अगर आयुष्मान कार्ड बनवाना है, तो पहले जानना होगा कि आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे घर बैठे अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं...

Ayushman Card Eligibility Criteria see here full details in hindi
आयुष्मान कार्ड की पात्रता क्या है? - फोटो : istock

अपनी पात्रता ऐसे कर सकते हैं चेक:-

स्टेप 1

  • आप अगर चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन जाए, तो इसके लिए पहले पात्रता चेक करनी होगी
  • ऐसे में आपको पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाना है
  • यहां पर आपको 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
Ayushman Card Eligibility Criteria see here full details in hindi
आयुष्मान कार्ड की पात्रता क्या है? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करना है, जिस पर एक ओटीपी आएगा
  • फिर इस नंबर पर आए ओटीपी को भरें
  • साथ में स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भी दर्ज कर दें
  • अब आपको लॉगिन कर लेना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Card Eligibility Criteria see here full details in hindi
आयुष्मान कार्ड की पात्रता क्या है? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • आप जैसे ही लॉगिन कर लेंगे, तो आपके सामने दो विकल्प आएंगे
  • जहां पहले वाले विकल्प में आपको अपना राज्य चुनना है
  • फिर आपको दूसरे वाले विकल्प में अपना जिला चुन लेना है
विज्ञापन
Ayushman Card Eligibility Criteria see here full details in hindi
आयुष्मान कार्ड की पात्रता क्या है? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • अब आपको यहां पर सर्च करना है, जिसके लिए आपको कई ऑप्शन मिलेंगे
  • आपको इसमें से आधार चुन लेना है और अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है
  • इसके बाद आपको सर्च पर क्लिक करना है और फिर आपको पता चल जाएगा कि योजना के लिए पात्र हैं या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed