Ayushman Bharat Yojana: क्या आप आयुष्मान कार्ड के बारे में जानते हैं? अगर नहीं तो जान लें कि मौजूदा समय में इस कार्ड को एक बड़ी संख्या में लोग बनवा चुके हैं। दरअसल, भारत सरकार आयुष्मान भारत योजना चलाती है जिसके तहत पात्र लोगों के आयु्ष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। फिर इस कार्ड से ही कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज सूचीबद्ध अस्पतालों में करवा सकता है।
{"_id":"67ca905cf217a6a86e0446c4","slug":"ayushman-card-eligibility-criteria-kya-aap-ka-ayushman-card-ban-sakta-hai-2025-03-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushman Card: कौन लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? चेक करें क्या आप हैं पात्र","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ayushman Card: कौन लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? चेक करें क्या आप हैं पात्र
Fri, 07 Mar 2025 11:52 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 07 Mar 2025 11:52 AM IST
सार
आयुष्मान कार्ड से कार्डधारक हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। अगर आप भी पात्र हैं तो आप आवेदन करके आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है?
- फोटो : Amar Ujala
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
आयुष्मान कार्ड बनवाने का ये है तरीका:-
- अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
- सेंटर पर जाने के बाद आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है
- फिर अधिकारी आपकी पात्रता चेक करते हैं
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
- अब जब पात्रता चेक हो गई है तो आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
- इसके बाद जांच में सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है
- फिर कुछ समय में आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है जिसे आप यहां से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
पात्रता ऐसे कर सकते हैं चेक:-
- अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है
- इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना होता है
- फिर आपको यहां पर 'Am I Eligible' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
- इसके बाद आपको अपनी कुछ जानकारियां भरनी हैं जिसके बाद आप जान पाएंगे कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
इन अस्पतालों में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज
- अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं तो आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाकर ये चेक कर सकते हैं कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है। जो अस्पताल में इस योजना में रजिस्टर्ड है उसमें आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं।