फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: अगर आपको भी चाहिए अटकी हुई 19वीं किस्त, तो जल्द करवा लें ये काम

Fri, 07 Mar 2025 10:27 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 07 Mar 2025 10:27 AM IST
सार

PM Kisan Smman Nidhi: अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हैं तो आपको साल में तीन बार 6 हजार रुपये का लाभ दिया जाता है। जैसे, बीती 24 फरवरी को 19वीं किस्त जारी हुई थी।

विज्ञापन
PM Kisan samman nidhi 19th kist know reason for amount pending status and steps to complete process in Hindi
19वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी है? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi 19th Kist: आप अगर किसी योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है। हर एक योजना की अलग-अलग पात्रता होती है। जैसे, अगर आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ना है तो इस योजना की सबसे पहली शर्त ये है कि इस योजना का लाभ सिर्फ किसानों को मिलता है।

अगर आप भी पात्र किसान हैं तो इस योजना का लाभ ले सकते हैं। जैसे, अभी बीते दिनों 19वीं किस्त जारी हुई जिसका लाभ 9.8 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को मिला, लेकिन कई किसान ऐसे भी रहे जो इस लाभ से वंचित रह गए। ऐसे में क्या आपको अभी भी अटकी हुई किस्त का लाभ मिल सकता है? अगर हां, तो कैसे। चलिए जानते हैं इस बारे में...

PM Kisan samman nidhi 19th kist know reason for amount pending status and steps to complete process in Hindi
19वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock

सबसे पहले करें ये काम

  • अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, लेकिन आपकी किस्त अटक गई है तो आपको सबसे पहले किसान कॉल सेंटर के टोल फ्री नंबर 1800-180-1551 पर कॉल करना है। यहां से आप जान सकते हैं कि आपकी किस्त क्यों अटकी है। इसके बाद आपको इस अधूरे काम को पूरा करवा लेना है
PM Kisan samman nidhi 19th kist know reason for amount pending status and steps to complete process in Hindi
19वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी है? - फोटो : Freepik

करवाने पड़ सकते हैं ये काम

  • किस्त अटकने का पहला कारण ई-केवाईसी का न करवाना हो सकता है। आपकी किस्त भू-सत्यापन न करवाने की वजह से भी अटक सकती है। आपको इन कामों को पूरा करवाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan samman nidhi 19th kist know reason for amount pending status and steps to complete process in Hindi
19वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock
  • ई-केवाईसी और भू-सत्यापन के अलावा आधार लिंकिंग का काम भी करवाना जरूरी होता है। इसमें आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाकर अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना होता है। इसके अलावा भी किस्त अटकने के कई अन्य कामों का अधूरा रहना हो सकता है।
विज्ञापन
PM Kisan samman nidhi 19th kist know reason for amount pending status and steps to complete process in Hindi
19वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे मिल सकती है 19वीं किस्त

  • जिस काम को न करवाने की वजह से आपकी किस्त अटकी है और आप उसे समय रहते करवा लेते हैं, तो फिर राज्य सरकार आपका नाम आगे केंद्र सरकार के पास भेज देती है। इसके बाद अगली किस्त के साथ आपके बैंक खाते में अटकी हुई किस्त भी भेज दी जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed