फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: किन लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड और क्या आप हैं इस लिस्ट में? आवेदन से पहले ऐसे करें चेक

Thu, 27 Feb 2025 10:59 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 27 Feb 2025 10:59 AM IST
सार

आयुष्मान कार्ड आयुष्ममान भारत योजना के अंतर्गत बनाया जाता है। अगर आप भी इसके लिए पात्र हैं तो आप इस कार्ड को बनवाकर मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं।

विज्ञापन
ayushman card eligibility criteria ayushman card kaun banwa sakta hai
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Bharat Yojana: कई ऐसी योजनाएं हैं जिनके जरिए काफी बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं। अलग-अलग तरह की योजनाओं से जुड़कर शहर ही नहीं बल्कि, ग्रामीण इलाकों में भी रहने वाले लोग लाभ ले रहे हैं। किसी योजना में आर्थिक मदद देने का प्रावधान है तो किसी योजना में सब्सिडी या फिर कोई सामान दिया जाता है। इसी कड़ी में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसके अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं।



फिर आप इस आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस आयुष्मान भारत योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको पहले ये चेक करना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं। तो चलिए जानते हैं आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता सूची क्या है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

ayushman card eligibility criteria ayushman card kaun banwa sakta hai
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Freepik.com

आयुष्मान कार्ड का फायदा जान लें

  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाते हैं तो इसके बाद कार्डधारक को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। इसमें प्रत्येक कार्डधारक को हर साल 5 लाख रुपये का कवर दिया जाता है यानी आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसका खर्च सरकार उठाती है।
ayushman card eligibility criteria ayushman card kaun banwa sakta hai
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे करें चेक, आपका बन पाएगा आयुष्मान कार्ड या नहीं?

  • आप अगर आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए ये चेक करना चाहते हैं कि आप पात्र हैं या नहीं हैं तो इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना है
  • फिर आपको यहां पर दिए हुए 'Am I Eligible' वाले विकल्प पर क्लिक करना है और यहां पर कुछ जानकारी भरनी हैं जिसके बाद आप अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं और जान सकते हैं आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
ayushman card eligibility criteria ayushman card kaun banwa sakta hai
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?

पहला स्टेप 

  • अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो आप इसे बनवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है जो आयुष्मान कार्ड बनाता है
विज्ञापन
ayushman card eligibility criteria ayushman card kaun banwa sakta hai
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप

  • इसके बाद आवेदनकर्ता की पात्रता चेक की जाती है और अगर वो पात्र होता है तो प्रोसेस आगे बढ़ाया जाता है
  • फिर आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
  • अब जब जांच में सबकुछ सही पाया जाता है तो आपका आवेदन किया जाता है और आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है
  • फिर कुछ समय पर आयुष्मान कार्ड बनकर तैयार हो जाता है जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed