फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आयुष्मान कार्ड बनवाते समय चाहिए होंगे कौन से दस्तावेज? यहां देखें लिस्ट

Fri, 25 Sep 2026 11:11 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 25 Sep 2026 11:11 AM IST
सार

Ayushman Card Documents: आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं और अगर आप इस कार्ड के लिए आवेदन कर रहे हैं तो आपको इसके लिए कुछ दस्तावेज चाहिए होते हैं। इसमें आपकी पहचान और परिवार से जुड़े दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है।

विज्ञापन
Ayushman Card Documents: Check the Complete List of Required Documents Before Applying
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए? - फोटो : Amar Ujala AI

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है। आयुष्मान कार्ड से आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसके लिए पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं।



इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र लाभार्थी का सत्यापन किया जाता है और इसके बाद आयुष्मान कार्ड जारी किया जाता है। तो चलिए जानते हैं कौन से दस्तावेज आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए चाहिए होते हैं। आप आगे दस्तावेजों के बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Card Documents: Check the Complete List of Required Documents Before Applying
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए होते हैं?

  • आयुष्मान कार्ड बनवाते समय सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में आधार कार्ड शामिल है
  • लाभार्थी की पहचान के सत्यापन के लिए आधार का इस्तेमाल किया जाता है
Ayushman Card Documents: Check the Complete List of Required Documents Before Applying
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
  • इसके साथ राशन कार्ड या परिवार से जुड़ा वैकल्पिक दस्तावेज भी मांगा जा सकता है
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के Beneficiary Identification System यानी लाभार्थी पहचान प्रणाली के अनुसार, लाभार्थी का नाम सूची में मिलने के बाद आधार या किसी वैकल्पिक सरकारी पहचान पत्र और राशन कार्ड या वैकल्पिक फैमिली आईडी का इस्तेमाल किया जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Card Documents: Check the Complete List of Required Documents Before Applying
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए? - फोटो : एआई जनरेटेड
  • कई मामलों में मोबाइल नंबर की जरूरत भी पड़ती है
  • खासकर ऑनलाइन प्रक्रिया या ई-केवाईसी के दौरान मोबाइल पर OTP जैसी प्रक्रिया की जरूरत पड़ सकती है
विज्ञापन
Ayushman Card Documents: Check the Complete List of Required Documents Before Applying
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए? - फोटो : Amar Ujala

इस बात का भी ध्यान रखें

  • लाभार्थी का नाम सरकारी लाभार्थी सूची में होना भी जरूरी है
  • सिर्फ आधार कार्ड होने से हर व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड नहीं बन जाता
  • नियमों के तहत, लाभार्थी की पहचान अलग-अलग माध्यमों से खोजी जा सकती है
  • इसमें नाम, स्थान, राशन कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर और कुछ अन्य पहचान संबंधी जानकारी का इस्तेमाल किया जा सकता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed