Ayushman Card Limit: केंद्र सरकार की कई तरह की योजनाएं मौजूदा समय में चल रही हैं जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों और जरूरतमंद लोगों को लाभ देने का काम किया जाता है। इसी तरह राज्य सरकारें भी अपने-अपने प्रदेश के लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है। इसी तरह केंद्र सरकार आयुष्मान कार्ड भी बनाती है।
{"_id":"6909a798332c8c446206c130","slug":"ayushman-card-can-the-limit-of-ayushman-card-be-increased-check-here-2025-11-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushman Card: क्या बढ़वा सकते हैं आयुष्मान कार्ड की लिमिट? जानें नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ayushman Card: क्या बढ़वा सकते हैं आयुष्मान कार्ड की लिमिट? जानें नियम
Tue, 04 Nov 2025 12:44 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:44 PM IST
सार
Ayushman Card Ki Limit Kitni Hai: आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है और इस कार्ड की लिमिट 5 लाख रुपये होती है।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड की लिमिट क्या बढ़ सकती है?
- फोटो : Amar Ujala
आयुष्मान कार्ड की लिमिट क्या बढ़ सकती है?
- फोटो : Amar Ujala
आयुष्मान कार्ड के फायदे
- आयुष्मान कार्ड के जरिए मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है। इस कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है और सरकार हर साल इस कार्ड में लिमिट डालती है। कई प्राइवेट और सरकारी अस्पताल इस योजना में पंजीकृत हैं जिनमें आप आयुष्मान कार्ड से आप मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है।
आयुष्मान कार्ड की लिमिट क्या बढ़ सकती है?
- फोटो : Amar Ujala
आयुष्मान कार्ड की लिमिट क्या बढ़ सकती है?
- अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आप आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है जिसे बढ़ाया नहीं जा सकता है। सरकार हर वित्तीय वर्ष में इन आयुष्मान कार्ड में 5 लाख रुपये की लिमिट डालती है। अगर आप एक साल के पहले अपनी लिमिट का मुफ्त इलाज करवा लेते हैं, तो आपको अगली लिमिट आने का इंतजार करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड की लिमिट क्या बढ़ सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड?
- बात अगर योजना की पात्रता की करें, तो अगर आप गरीब वर्ग से आते हैं, आप अगर असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, आपकी अगर सरकारी नौकरी नहीं है, आप अगर पीएफ के सदस्य नहीं है, आप अगर ईएसआईसी का लाभ नहीं लेते हैं आदि। ऐसे में अगर आप इस सूची में हैं, तो आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र माने जाते हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड की लिमिट क्या बढ़ सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
ऐसे चेक कर सकते हैं आप अपनी पात्रता
- आप अगर आयु्ष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आप अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं
- इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना होता है
- यहां पर जाकर आपको 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है और फिर आप अपनी जानकारी भर अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं