फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: एक परिवार के कितने लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड? यहां जानें क्या कहता है नियम

Mon, 16 Sep 2024 04:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 16 Sep 2024 04:07 PM IST
विज्ञापन
Ayushman card can be made for how many people in a family
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Bharat Yojana: जब सरकार कोई योजना लॉन्च करती है तो उसके लिए कई तरह के नियम बनाती है और ये सब इसलिए होता है ताकि जिन लोगों के लिए उस योजना को लाया गया है, उन्हें ही ये लाभ मिल सके। सरकार इन योजनाओं पर काफी पैसे भी खर्च करती है। जैसे- भारत सरकार आयुष्मान भारत योजना चलाती है। इस योजना का लाभ सीधे तौर पर उन लोगों को दिया जाता है जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं। इस योजना के तहत जो लोग पात्र होते हैं उनको सरकार मुफ्त इलाज का लाभ देती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक परिवार के कितने लोगों को ये लाभ मिल सकता है? शायद नहीं, तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Ayushman card can be made for how many people in a family
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock

पहले जानिए कौन लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?

  • एक परिवार के कितने लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं, इस बारे में जानेंगे लेकिन पहले जानते हैं कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन लोग पात्र होते हैं...
  • इसमें पहले वे लोग शामिल हैं जो ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं, जबकि दूसरे वे लोग भी पात्र हैं जो दिव्यांग हैं या जिनके परिवार में कोई दिव्यांग है
Ayushman card can be made for how many people in a family
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock
  • वे लोग भी इस योजना के लिए पात्र माने जाते हैं जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • अगर आप अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं तो भी आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र माने जाते हैं
  • अगर आप दिहाड़ी मजदूर हैं या फिर आप आदिवासी हैं या फिर निराश्रित हैं, तो भी आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman card can be made for how many people in a family
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe stock

एक परिवार के कितने लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?

  • अक्सर लोगों के मन में ये सवाल चलता है कि एक परिवार के कितने लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं, तो यहां जान लें कि इसकी कोई सीमा तय नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार ने कोई लिमिट तय नहीं की है कि एक परिवार के कितने लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इसलिए जितने भी लोग पात्र होते हैं, वे सभी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
Ayushman card can be made for how many people in a family
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe stock
  • फिर जब पात्र लोग आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो इसके बाद आप सूचीबद्ध अस्पताल में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आप हर साल 5 लाख रुपये तक का लाभ ले सकते हैं और अब तो 70 साल से ऊपर की उम्र के लोगों को भी इस योजना में शामिल किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed