फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: किसका बन सकता है आयुष्मान कार्ड और किसका नहीं? पंजीकरण करवाने से पहले ऐसे करें चेक

Tue, 26 Nov 2024 12:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 26 Nov 2024 12:36 PM IST
सार

आयुष्मान भारत योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसके अंतर्गत लाभार्थियों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है। अगर आप भी ये कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो पहले ये जान लें कि आप पात्र हैं भी या नहीं।

विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: who is eligible for ayushman card or who is not check here
आयुष्मान कार्ड की पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Eligibility Criteria: देश में जितनी भी सरकारी योजनाएं चलती हैं उनके जरिए एक बड़ी संख्या में लोगों को लाभ दिया जाता है। अगर आप भी इन योजनाओं के लिए पात्र हैं तो आवेदन करके लाभान्वित हो सकते हैं। इसी क्रम में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसका लाभ पात्र लोगों को मिलता है। इस योजना से जो लोग जुड़ते हैं उन्हें मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है, लेकिन उसके लिए जरूरी है कि आप आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हो क्योंकि इसी कार्ड के जरिए ये सुविधा मिलती है। इसके लिए ये जानना भी जरूरी है कि क्या आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं हैं। तो चलिए जानते हैं किन लोगों का आयुष्मान कार्ड बन सकता है और किन लोगों का नहीं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Bharat Yojana: who is eligible for ayushman card or who is not check here
आयुष्मान कार्ड की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

इन लोगों का नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड

  • अगर कोई व्यक्ति संगठित क्षेत्र में काम करता है या वो सरकारी कर्मचारी है, अगर आपका पीएफ कटता है या आप ईएसआईसी का लाभ लेते हैं, अगर आप करदाता हैं आदि। अगर आप इस सूची में आते हैं, तो फिर आप आयुष्मान कार्ड नहीं बनवा सकते हैं।
Ayushman Bharat Yojana: who is eligible for ayushman card or who is not check here
आयुष्मान कार्ड की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

ये लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड:-

  • अगर आप भी चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन जाए तो पहले चेक करें कि क्या आप पात्र हैं भी या नहीं हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना होता है
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको यहां पर 'Am I Eligible' वाला ऑप्शन दिखेगा जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी कुछ जानकारियां देनी हैं और फिर आपको पात्रता के बारे में पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: who is eligible for ayushman card or who is not check here
आयुष्मान कार्ड की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

पात्र हैं तो ऐसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड

  • अगर आप पात्र हैं तो आप आयुष्मान कार्ड बनवाने अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जा सकते हैं
  • यहां पर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है जो आपकी पात्रता चेक करते हैं और दस्तावेजों को वेरिफाई भी करते हैं
  • जांच में सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: who is eligible for ayushman card or who is not check here
आयुष्मान कार्ड की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe stock

मिलता है ये लाभ

  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं तो आपको मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। कार्डधारक हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है जिसका पूरा खर्च सरकार उठाती है। सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के अस्पताल इस योजना में पंजीकृत हैं, जहां आप अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed