फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेक करना न भूलें: आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड या नहीं? ऐसे लगाएं पता

Tue, 18 Mar 2025 12:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 18 Mar 2025 12:19 PM IST
सार

Ayushman Bharat Yojana: कौन लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं और कौन नहीं? इसके लिए आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है।

विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: who is eligible for ayushman card ayushman card kaun banwa sakta hai
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र हैं? - फोटो : Adobe Stock

Ayushman Card Eligibility Criteria: सरकार जितनी भी लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही है उनके जरिए एक बड़े वर्ग को लाभ देने की कोशिश की जाती है। अलग-अलग योजनाओं के जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ दिया जाता है। जैसे, किसी योजना के जरिए राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश के पात्र लोगों को लाभ देने का काम करते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार पूरे देश के पात्र लोगों को योजना का लाभ देती है।

ऐसी कई योजनाएं हैं जिनमें से एक योजना आयुष्मान भारत योजना है। इस योजना के अंतर्गत आप आयुष्मान कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आप यहां जान सकते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं बन पाएगा। आप पात्रता चेक करने का तरीका यहां जान सकते हैं...

Ayushman Bharat Yojana: who is eligible for ayushman card ayushman card kaun banwa sakta hai
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र हैं? - फोटो : Adobe stock

आयुष्मान कार्ड बनवाकर क्या लाभ मिलता है?

  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो इस कार्ड के जरिए आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। जो अस्पताल इस योजना में रजिस्टर्ड हैं उनमें आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। कार्डधारक के इलाज का खर्च सरकार उठाती है।
Ayushman Bharat Yojana: who is eligible for ayushman card ayushman card kaun banwa sakta hai
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र हैं? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे चेक करें क्या आपका बन पाएगा आयुष्मान कार्ड:-

स्टेप 1

  • पात्रता चेक करने के लिए सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाना है
  • फिर यहां पर'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर भरें
  • फिर कैप्चा कोड भरक लॉगिन करना है और पहले वाले में विकल्प में अपना राज्य चुनना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: who is eligible for ayushman card ayushman card kaun banwa sakta hai
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र हैं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • फिर आपको दूसरे वाले विकल्प में अपना जिला चुनना है
  • अब आपको सर्च करने के लिए एक दस्तावेज चुनना है
  • अगर आपने आधार कार्ड चुन लिया है तो आधार का नंबर भरें
  • इसके बाद सर्च पर क्लिक करें और फिर आपको पता चल जाएगा कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं हैं।
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: who is eligible for ayushman card ayushman card kaun banwa sakta hai
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र हैं? - फोटो : Adobe Stock

यहां से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड:-

  • आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जा सकते हैं
  • यहां पर अधिकारी होते हैं जो आपकी पात्रता चेक करते हैं और पात्र होने पर दस्तावेज वेरिफाई किए जाते हैं
  • इसके बाद आपका पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर दिया जाता है और फिर आपका आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर आपको दे दिया जाता है जिससे आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed