{"_id":"67d8f9e4ba3c20e0fd03c81f","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-20th-kist-release-date-20-kist-kab-aayegi-2025-03-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: कौन से महीने में किसानों के बैंक खाते में आ सकती है 20वीं किस्त? यहां जानें किसान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: कौन से महीने में किसानों के बैंक खाते में आ सकती है 20वीं किस्त? यहां जानें किसान
Tue, 18 Mar 2025 10:16 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 18 Mar 2025 10:16 AM IST
सार
20th Kist Release Date: अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि लाभार्थियों को 20वीं किस्त कब तक मिल सकती है।
विज्ञापन
20वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
PM Kisan Samman Nidhi: भारत सरकार की कई सारी योजनाओं में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिससे जुड़कर करोड़ों किसान मौजूदा समय में आर्थिक लाभ ले रहे हैं। इस योजना से वे किसान जुड़ सकते हैं जो इस योजना के लिए पात्र हैं और फिर योजना से जुड़ने के बाद साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है।
20वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
अब तक आ चुकी हैं 19 किस्त
- अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको अब तक कुल 19 किस्त का लाभ मिल चुका होगा? बीती 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20वीं किस्त जारी की और योजना से जुड़े करोड़ों किसानों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये हस्तांतरित किए।
20वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
अब इंतजार है 20वीं किस्त का
- जहां एक तरफ अब तक पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को कुल 19 किस्त का लाभ मिल चुका है तो वहीं अब दूसरी तरफ किसानों को 20वीं किस्त का भी इंतजार है। यहां ये जान लें कि योजना के अंतर्गत हर किस्त को लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी किया जाता है और 20वीं किस्त भी चार महीने के अंतराल पर ही जारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
20वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
- इसे आप ऐसे समझिए कि 18वीं किस्त 5 अक्तूबर 2024 को आई थी और 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को यानी ठीक चार महीने के अंतराल पर जारी हुई। इसलिए अब माना जा रहा है कि 20वीं किस्त जून में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।
विज्ञापन
20वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है?
- फोटो : Freepik
इन किसानों को मिलती है किस्त
- जो किसान ई-केवाईसी का काम करवाते हैं, जो किसान भू-सत्यापन करवाते हैं, जो किसान आधार लिंकिंग का काम करवाते हैं उन्हें किस्त का लाभ मिल जाता है। किस्त का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को ये तीनों काम करवाने होते हैं।