Ayushman Card: देश में चल रही कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोग ल रहे हैं। जहां एक तरफ राज्य सरकारें प्रदेश की जनता के लिए योजनाएं चलाती हैं, तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी कई योजनाओं का संचालन करती है। जैसे- आयुष्मान भारत योजना, जिसका अब नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो गया है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर ये कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में मुफ्त में अपना 5 लाख रुपये तक का इलाज करवा सकते हैं। लेकिन अगर आप योजना में आवेदन करने जा रहे हैं, तो कुछ दस्तावेजों को जरूर अपने पास रख लें वरना आपके आवेदन में दिक्कत आ सकती है। तो चलिए जानते हैं इन दस्तावेजों के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इनके बारे में जान सकते हैं...
Ayushman Card: आवेदन से पहले जान लें कौन से दस्तावेज हैं जरूरी, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले पात्रता चेक करने का तरीका जान लें:-
स्टेप 1
- इसके लिए पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल https://pmjay.gov.in/ पर जाना है। यहां पर दिए 'Am I Eligible' के विकल्प पर क्लिक करना है
- फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे यहां दर्ज कर दें
स्टेप 2
- अब यहां पर नजर आ रहे दो विकल्प में से पहले में अपना राज्य चुनें
- जबकि दूसरे में अपने राशन कार्ड नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से सर्च करें। फिर आपको पात्रता के बारे में पता चल जाएगा।
चाहिए होते हैं ये दस्तावेज:-
आधार कार्ड
- योजना मेंआवेदन के लिए आपके पास आधार कार्ड होना जरूरी है, क्योंकि इसके न होने पर आपका आवेदन अटक सकता है फिर चाहे आप पात्र ही क्यों न हो। इसलिए इस दस्तावेज को साथ लेकर जरूरी जाएं।
बाकी ये 3 चीजें
- आयुष्मान योजना में आवेदन करते समय आपके पास निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड के अलावा एक मोबाइल नंबर होना भी जरूरी है। इनमें से एक चीज भी न छोड़ें, वरना आपको आवेदन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।