फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: आयुष्मान भारत योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए किन दस्तावेजों की होती है जरूरत? कैसे करें आवेदन? जानें यहां

Sun, 22 Dec 2024 07:38 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 22 Dec 2024 07:38 PM IST
सार

अगर आप भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं हैं, तो इस स्थिति में आपका आवेदन रद्द किया जा सकता है।

विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Registration Process And Document Requirement
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik

भारत सरकार देश के गरीब लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवरेज से जोड़ने के लिए आयुष्मान भारत योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम के अंतर्गत देश के गरीब लोगों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है। अक्सर देखने को मिलता है कि गंभीर बीमारियों के इलाज के कारण गरीब परिवारों को भारी आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य इन कठिनाइयों को कम करना है। इस योजना के माध्यम से गरीब लोग अपनी गंभीर बीमारियों का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है, और यह स्कीम देश में काफी लोकप्रिय है।

Ayushman Bharat Yojana Registration Process And Document Requirement
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik

आयुष्मान भारत योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

अगर आप भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं हैं, तो इस स्थिति में आपका आवेदन रद्द किया जा सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने के लिए किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है -

  • परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज
  • अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं हैं, तो आपको इस स्कीम में आवेदन करते समय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
Ayushman Bharat Yojana Registration Process And Document Requirement
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik

आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

यदि आप आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आप नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को साथ लेकर वहां जाना होगा। वहां एजेंट आपकी पात्रता की जांच करेगा और स्कीम में आपका आवेदन कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Registration Process And Document Requirement
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • इसके लिए आपको आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है।
  • वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपको सभी जरूरी स्टेप्स को फॉलो करते हुए जरूरी जानकारी दर्ज करनी है।
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Registration Process And Document Requirement
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
  • जरूरी डिटेल्स को फिल करने के बाद आवश्यक दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अपलोड करें।
  • इसके बाद फॉर्म सबमिट कर दें।
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपकी जानकारी की जांच की जाएगी। यदि आप पात्र पाए जाते हैं, तो कुछ दिनों के बाद आपका आयुष्मान कार्ड बनकर आ जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed