फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: अगर टूट जाए आयुष्मान कार्ड तो कैसे होगा मुफ्त इलाज? यहां जानें तरीका

Fri, 06 Dec 2024 05:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 06 Dec 2024 05:07 PM IST
सार

आयुष्मान भारत योजना के तहत जो लोग पात्र होते हैं उनका आयुष्मान कार्ड बनता है। इसके बाद इस कार्ड से कार्डधारक मुफ्त इलाज करवा सकता है, लेकिन अगर ये कार्ड टूट जाए तो क्या मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है?

विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: if your ayushman card is broken so how you can avail free treatment in hospitals
आयुष्मान कार्ड के नियम जान लें। - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card: आज की इस दौड़ती-भागती जिंदगी में कब कौन सी बीमारी से घिर जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। हमारी छोटी सी लापरवाही के कारण हमें सर्दी-खांसी ही नहीं बल्कि, कई अन्य बीमारियां भी अपनी चपेट में ले सकती हैं। इसलिए जरूरी हो जाता है कि खुद का ख्याल रखा जाए। इन बीमारियों के इलाज पर ज्यादा खर्चा न करना पड़े इससे बचने के लिए लोग हेल्थ इंश्योरेंस ले लेते हैं, लेकिन जो लोग अपनी बेसिक जरूरतों को पूरा नहीं करवा सकते वो भला कैसे अपना इलाज करवाएंगे?



इसी बात को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनते हैं जिसके बाद इस कार्ड के जरिए आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर किसी का आयुष्मान कार्ड टूट जाए तो फिर कैसे मुफ्त इलाज मिलेगा? शायद नहीं, तो चलिए इससे जुड़ा नियम जानते हैं। अगली स्लाइड्स में कार्ड धारक इस बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Bharat Yojana: if your ayushman card is broken so how you can avail free treatment in hospitals
आयुष्मान कार्ड के नियम जान लें। - फोटो : Adobe stock

मुफ्त इलाज का क्या है प्रोसेस?

  • बात अगर मुफ्त इलाज के प्रोसेस की करें तो इसमें कार्ड धारक को सबसे पहले ये देखना होता है कि उसके शहर में कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है
  • इसके बाद आपको उस अस्पताल में जाना है और वहां पर बने मित्र हेल्प डेस्क पर जाकर संबंधित अधिकारी से मिलना है
Ayushman Bharat Yojana: if your ayushman card is broken so how you can avail free treatment in hospitals
आयुष्मान कार्ड के नियम जान लें। - फोटो : Adobe Stock
  • इसके बाद संबंधित अधिकारी आपसे आपका आयुष्मान कार्ड लेते हैं
  • फिर इस कार्ड को वेरिफाई किया जाता है
  • अब जब सब कुछ सही पाया जाता है तो कार्ड धारक को मुफ्त इलाज की सुविधा का लाभ दे दिया जाता है जिसका पूरा खर्च सरकार उठाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: if your ayushman card is broken so how you can avail free treatment in hospitals
आयुष्मान कार्ड के नियम जान लें। - फोटो : Adobe Stock

कार्ड टूटने पर क्या करें?

  • अगर आप भी आयुष्मान कार्ड धारक हैं, लेकिन आपका कार्ड टूट गया है या फिर गुम हो गया है तो ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको अस्पताल में बने मित्र हेल्प डेस्क पर जाना है और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (वो मोबाइल नंबर जो आयुष्मान कार्ड से लिंक है) को बताना है। इसके बाद अधिकारी द्वारा आपकी पहचान को वेरिफाई किया जाता है चीजें वेरिफाई होते ही आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: if your ayushman card is broken so how you can avail free treatment in hospitals
आयुष्मान कार्ड के नियम जान लें। - फोटो : Adobe Stock
  • आपका आयुष्मान कार्ड कार्ड गुम हो गया है या टूट गया है और ऐसे में कोई पंजीकृत अस्पताल आपका इलाज करने से मना करे, तो ऐसे में आप योजना के नंबर 14555 पर कॉल करके शिकायत कर सकते हैं
  • आप चाहें तो इस आधिकारिक वेबसाइट https://cgrms.pmjay.gov.in/GRMS/loginnew.htm पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed