फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: किन अस्पतालों में होता है आयुष्मान कार्डधारकों का मुफ्त इलाज? यहां जानें

Thu, 21 Nov 2024 03:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 21 Nov 2024 03:58 PM IST
सार

अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो आप बनवाकर हर साल मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं, लेकिन आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आप किन अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।

विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: how to find hospital for treatment through ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद इन अस्पताल में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज। - फोटो : Amar Ujala

Hospital List For Ayushman Card Holders: भारत सरकार जितनी भी योजनाएं चलाती है उनके जरिए एक बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को लाभ दिया जाता है। ऐसी ही एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसे केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना के अंतर्गत जो लोग पात्र होते हैं उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद इसी कार्ड के जरिए कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में हर साल अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप किस अस्पताल में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? शायद नहीं, तो यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आयुष्मान कार्डधारक किन अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Bharat Yojana: how to find hospital for treatment through ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद इन अस्पताल में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज। - फोटो : Adobe Stock

ऐसे पता कर सकते हैं किस अस्पताल में होगा मुफ्त इलाज:-

स्टेप 1

  • अगर आपका भी आयुष्मान कार्ड बन चुका है और आप ये चेक करना चाहते हैं कि आप किस अस्पताल में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, तो कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना है
Ayushman Bharat Yojana: how to find hospital for treatment through ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद इन अस्पताल में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज। - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • यहां पर आप देखेंगे तो आपको कई ऑप्शन मिलेगे
  • पर आपको यहां पर दिए हुए 'Find Hospital' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जहां पर आपको अपना राज्य चुनना है
  • अब आपको अपना जिला चुन लेना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: how to find hospital for treatment through ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद इन अस्पताल में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज। - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • जिला चुनने के बाद आपको अस्पताल का प्रकार चुनना है
  • फिर कोई स्पेशलिटी चुन लें यानी अस्पताल के प्रकार के बारे में भी चुन लें
  • इसके बाद आपको अस्पताल चुनना है और फिर अपना कार्ड चुन लें कि आप आयुष्मान कार्डधारक हैं या किसी और योजना के लाभार्थी हैं
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: how to find hospital for treatment through ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद इन अस्पताल में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज। - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 4

  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड नजर आएगा
  • आपको इस दिए हुए कैप्चा कोड को यहां पर भरना है
  • फिर आपको हरे रंग के दिए हुए सर्च वाले बटन पर क्लिक करना है
  • ऐसा करते ही आप सामने देखेंगे तो स्क्रीन पर आपको पता चल जाएगा कि आप किस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed