फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: मिनटों में अपने मोबाइल से ऐसे लगाएं पता, आपका बन पाएगा आयुष्मान कार्ड या नहीं

Thu, 21 Nov 2024 05:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 21 Nov 2024 05:14 PM IST
सार

आयुष्मान कार्ड के जरिए कार्डधारक हर साल मुफ्त इलाज का लाभ ले सकता है और इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि कौन लोग इस योजना के लिए पात्र हैं।

विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: how to check your Eligibility for Ayushman Card
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Bharat Yojana: देश में कई ऐसी योजनाएं चल रही हैं जो लाभकारी और कल्याणकारी हैं। मौजूदा समय में इन सरकारी योजनाओं से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं और लाभ ले रहे हैं। अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। जैसे, आयुष्मान भारत योजना। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसके तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इस कार्ड के जरिए आप अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र हों, तभी आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे चेक कर सकते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं। अगली स्लाइड्स में आप पात्रता चेक करने के तरीके के बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Bharat Yojana: how to check your Eligibility for Ayushman Card
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता ऐसे चेक कर सकते हैं:-

स्टेप 1

  • आप भी अगर आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी जिसके बाद आपको पता चल पाएगा कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं
  • आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना है
  • फिर आपको वेबसाइट पर दिए हुए 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होता है
Ayushman Bharat Yojana: how to check your Eligibility for Ayushman Card
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • फिर आपके सामने कुछ चीजें भरने को आएंगी
  • इसमें आपको पहले अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर भरना है
  • इसके बाद दर्ज किए हुए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको यहां पर दर्ज करना है
  • फिर आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड दिखेगा जिसे भर लें और लॉगिन करें
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: how to check your Eligibility for Ayushman Card
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • लॉगिन करने के बाद आपके सामने दो विकल्प आएंगे
  • पहले वाले में आपको अपना राज्य भरना होगा
  • जबकि, दूसरे वाले विकल्प में आपको अपना जिला भरना है
  • इसके बाद आपको सर्च करना है जिसके लिए आपको ऑप्शन चुनना है
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: how to check your Eligibility for Ayushman Card
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 4

  • आप सर्च करने के लिए आधार कार्ड को चुन सकते हैं या यहां पर कई अन्य दस्तावेज भी हैं जिन्हें आप चुन सकते हैं
  • अब अगर आपने आधार नंबर चुना है तो आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है
  • इसके बाद सर्च पर क्लिक करें और फिर आप जान पाएंगे कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed