Ayushman Bharat Yojana: आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है। इसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। योजना के अंतर्गत देश के गरीब नागरिकों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है। देश में कई लोग ऐसे हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अपनी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का ठीक ढंग से इलाज नहीं करा पाते हैं। देश के लोगों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने इस योजना को शुरू किया। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाभार्थी को आयुष्मान गोल्डन कार्ड मिलता है। इस कार्ड की सहायता से वह अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध किए गए अस्पतालों में करा सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में, जिसकी मदद से आप आयुष्मान भारत योजना में अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं।
ABY: पांच लाख रुपये तक का करवा सकेंगे मुफ्त इलाज, स्कीम में आवेदन से पहले ऐसे करें अपनी पात्रता की जांच
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 09 Oct 2022 04:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन