Ayushman Card Registration Process in Hindi: देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं के जरिए गांवों से लेकर शहरी इलाकों तक में रहने वाले पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाया जा रहा है। जैसे- आयुष्मान कार्ड योजना जिसके अंतर्गत पात्र लोगों के पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इस कार्ड के जरिए कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। इसलिए अगर आप भी इस योजना से जुड़ने की सोच रहे हैं तो आप यहां पात्रता से लेकर आवेदन तक की प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
ABY: आयुष्मान कार्ड बनवाने पर मिलता है पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ, जानें कैसे बनवा सकते हैं आप
क्या कहती है पात्रता सूची?
आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जानेंगे, लेकिन उससे पहले ये जान लीजिए कि कौन लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र माने जाते हैं। आयुष्मान भारत योजना की पात्रता सूची के मुताबिक वे लोग पात्र हैं...
- जिनका मकान कच्चा है
- जिनके परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है
- अगर कोई भूमिहीन व्यक्ति है
- अगर कोई अनुसूचित जाति या जनजाति से आता है
- अगर कोई दिहाड़ी मजदूर हैं
- अगर कोई ग्रामीण क्षेत्र में रहता है
- अगर कोई निराश्रित या आदिवासी आदि है।
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका जान लीजिए:-
स्टेप 1
- आप अगर आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो आपको सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना है
- यहां पर जाकर आपको यहां मौजूद संबंधित अधिकारी से मिलना है और उन्हें अपने दस्तावेज देने हैं
स्टेप 2
- आपके द्वारा दिए गए संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है
- आवेदनकर्ता की पात्रता भी यहां चेक होती है
- फिर जब सब कुछ ठीक पाया जाता है तो आपका आवेदन कर दिया जाता है।