Ayushman Card Benefits: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, दोनों ही कई ऐसी योजनाओं का संचालन कर रहे हैं जिनमें वे एक साथ मिलकर भी काम करते हैं। इन लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद तक लाभ पहुंच रहा है। ऐसी ही एक योजना है 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना।' इस स्वास्थ्य योजना से मौजूदा समय में काफी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं, तो पात्र होने पर आप भी इस योजना से जुड़कर मिलने वाले लाभ ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप इस योजना में कैसे आवेदन कर सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
ABY: आप भी फटाफट बनवा लें आयुष्मान कार्ड, वरना हाथ से निकल सकता है पांच लाख रुपये का लाभ, जानें आवेदन का तरीका
पहले तो पात्रता जान लें:-
अगर आप जानना चाहते हैं कि कौन लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं, तो इसमें वो लोग शामिल हैं...
- जो निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
- जो व्यक्ति अनुसूचित जाति या जनजाति से आता है
- जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
- आपका मकान अगर कच्चा है
- आप अगर दिहाड़ी मजदूर हैं
- आप अगर भूमिहीन व्यक्ति हैं
- आपके परिवार में अगर कोई दिव्यांग सदस्य है आदि।
ऐसे आवेदन कर सकते हैं:-
स्टप 1
- अगर आप पात्र हैं और आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो बनवा सकते हैं
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना है
- यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है और अपने दस्तावेज देने हैं
स्टेप 2
- इसके बाद अधिकारी द्वारा आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
- फिर आपकी पात्रता चेक होती है
- अब जब सबकुछ सही पाया जाता है, तो कुछ दिनों के भीतर आपका आयुष्मान कार्ड बनकर आ जाता है।