Ayushman Bharat Yojana Registration Process: क्या आप किसी सरकारी योजना से जुड़ना चाहते हैं? अगर हां, तो पहले आपको ये चेक करना होगा कि क्या आप उस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं। ऐसा इसलिए जरूरी हो जाता है क्योंकि किसी भी योजना की पात्रता सूची होती है और जो लोग इस योजना में होते हैं, सिर्फ उन्हें ही उस योजना का लाभ मिलता है। जैसे, आयुष्मान भारत योजना जिसके अंतर्गत पात्र लोगों के ही आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। अगर आपका भी कार्ड बनता है तो आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। बशर्ते आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हों। ऐसे में अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आप यहां जान सकते हैं कि इसका तरीका क्या है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6777898cc313ffaec20afc5e","slug":"ayushman-bharat-yojana-eligibility-criteria-and-registration-process-in-hindi-2025-01-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: नहीं बनवाया अब तक आयुष्मान कार्ड तो ऐसे करें आवेदन, मिलता है मुफ्त इलाज का लाभ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
काम की बात: नहीं बनवाया अब तक आयुष्मान कार्ड तो ऐसे करें आवेदन, मिलता है मुफ्त इलाज का लाभ
Fri, 03 Jan 2025 01:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:28 PM IST
सार
Ayushman Bharat Yojana: केंद्र सरकार की कई सारी योजनाएं है जिनमें से एक आयुष्मान भारत योजना है। अगर आप भी पात्र हैं तो आयुष्मान कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
पहले पात्रता के बारे में जान लें:-
स्टेप 1
- आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं, ये चेक करने के लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना होगा
- फिर यहां पर आपको 'Am I Eligible' वाला ऑप्शन दिखेगा जिस पर क्लिक करना है
- फिर स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भर दें
- इसके बाद 10 अंकों का मोबाइल नंबर भर दें और फिर वेरफाई पर क्लिक करें
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- फिर मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भरें और साथ में कैप्चा कोड भर लॉगिन करें
- फिर स्कीम चुनें और अपना राज्य भी चुन लें
- इसके बाद आपको 'सब स्कीम' चुननी है और साथ ही अपना जिला भी चुनना है
- फिर 'सर्च बाय' में जाकर आधार कार्ड चुनें या कोई और दस्तावेज
- अगर आधरा नंबर चुना है तो उसका नंबर भरकर कैप्चा कोड भर दें और आखिर में सर्च पर क्लिक कर दें जिसके बाद आपको पता चल जाएगा आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
पात्र हैं तो ऐसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड:-
- आप चाहें तो आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन तरीके से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं जबकि, इसके अलावा आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जा सकते हैं
- यहां जाकर आपकी पात्रता चेक होती है और दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
- फिर सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है
- इसके बाद आप कुछ समय में अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं?
- फोटो : Adobe stock
आयुष्मान कार्ड से क्या लाभ मिलता है?
- अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं तो इसके बाद आप मुफ्त में अपना इलाज करवा सकते हैं। इसके लिए आपको उन अस्पताल में जाना होता है जो इस योजना में पंजीकृत होते हैं जिसमें सरकारी एवं प्राइवेट दोनों अस्पताल शामिल हैं। आप आयुष्मान कार्ड से हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।