Detect Hidden Camera in Hotel Room: हम जब भी कहीं बाहर घूमने या किसी अन्य काम से जाते हैं तो अपने सामान को लेकर चिंता में रहते हैं कि क्या रखें और क्या नहीं। कपड़ों से लेकर बाकी जरूरत का सामान कहीं छूट न जाए, इसलिए लोग लिस्ट बनाकर सामान रखते हैं। ठीक ऐसे ही जब हम कहीं घूमने जाते हैं तो कौन से होटल में कमरा बुक करे इस पर काफी चर्चा होती है। इसके पीछे कई कारण होते हैं जिसमें सबसे पहला कारण कम दाम में अच्छा रूम मिलना होता है।
{"_id":"677789a03a6a6bd44003af97","slug":"how-to-detect-hidden-camera-in-hotel-rooms-follow-these-steps-2025-01-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानना जरूरी: कहीं आपके कमरे में तो नहीं लगा हिडन कैमरा? होटल जाकर इस तरह से कर सकते हैं चेक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
जानना जरूरी: कहीं आपके कमरे में तो नहीं लगा हिडन कैमरा? होटल जाकर इस तरह से कर सकते हैं चेक
Fri, 03 Jan 2025 12:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:29 PM IST
सार
आज के समय में खुद की प्राइवेसी का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो गया है क्योंकि कुछ लोग आपकी प्राइवेसी में सेंध लगाकर आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। जैसे, होटल के कमरे में हिडन कैमरा लगाकर।
विज्ञापन
होटल के कमरे में छुपे कैमरा का पता लगाने के तरीके?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल के कमरे में छुपे कैमरा का पता लगाने के तरीके?
- फोटो : Adobe Stock
इन तरीकों से पता लगा सकते हैं छुपे हुए कैमरे का:-
पहला तरीका
- अगर आपने भी होटल में कमरा बुक किया है तो आप अपनी नजरें घुमाकर ये पता लगा सकते हैं। आपको करना ये है कि कमरे में जो सजावट का सामान है, स्मोक डिटेक्टर, घड़ी, टीवी, दरवाजे का हैंडल, बल्ब आदि को चेक करना है। इसमें अगर कैमरा होगा तो आपको चेक करने पर पता चल जाएगा।
होटल के कमरे में छुपे कैमरा का पता लगाने के तरीके?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरा तरीका
- अगर आप कमरे में जा रहे हैं तो सबसे पहले आप यहां पर मिरर यानी चेहरा देखने वाले शीशे पर फिंगर टेस्ट कर सकते हैं जिससे आपको पता चल सकता है कि यहां कैमरा लगा है या नहीं। इसमें आपको अपनी उंगली मिरर पर रखनी है। ऐसे में अगर आपकी उंगली और उसका रिफ्लेक्शन यानी प्रतिबिंब टच करते हैं तो ये मिरर नॉर्मल हो सकता है और इसमें कैमरा नहीं होने के ये संकेत हो सकते हैं, लेकिन अगर आपका प्रतिबिंब थोड़ी दूरी पर है तो ये टू-वे मिरर हो सकता है जिसमें पीछे कैमरा छुपा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
होटल के कमरे में छुपे कैमरा का पता लगाने के तरीके?
- फोटो : Adobe Stock
तीसरा तरीका
- आजकल प्ले स्टोर पर कई ऐसे एप मौजूद हैं जिनसे आप ये पता लगा सकते हैं कि आपके होटल के कमरे में कैमरा छुपा है या नहीं। हालांकि, इन एप्स को डाउनलोड करते समय ये सुनिश्चित करें कि ये फेक न हो। इसलिए वेरिफाइड एप ही डाउनलोड करें और उसके रिव्यू जरूर पढ़ लें। कई एप आपकी मदद कर सकती हैं।
विज्ञापन
होटल के कमरे में छुपे कैमरा का पता लगाने के तरीके?
- फोटो : Adobe Stock
चौथा तरीका
- आप अपने स्मार्टफोन की मदद से भी छुपे हुए कैमरे का पता लगा सकते हैं। इसमें पहले अपने मोबाइल का कैमरा ऑन करें और फिर कमरे में इनफ्रारेड लाइट्स (ये वो लाइट होती है जो डिडन कैमरा में इस्तेमाल होती है) ढूंढें। अगर आपके स्मार्टफोन के कैमरे में ये लाइट दिखाई देती है तो जान लें कि कमरे में कैमरा लगा हुआ है।