फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Bharat Yojana: क्या है आयुष्मान योजना में प्रवेश करने की पात्रता, जानें कैसे कोरोना का करवा सकते हैं मुफ्त इलाज?

Sat, 15 Jan 2022 11:32 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 15 Jan 2022 11:32 AM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Eligibility benefits know all details about this scheme
क्या है आयुष्मान योजना में प्रवेश करने की पात्रता? जानें कैसे कोरोना का करवा सकते हैं मुफ्त इलाज - फोटो : PTI

आयुष्मान योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इसका मकसद देश में रह रहे गरीब लोगों को हर साल 5 लाख रुपये का बीमा कवर देना है। भारत में बड़े पैमाने पर ऐसे गरीब लोग रहते हैं, जो बीमार होने पर अपने इलाज का खर्च वहन नहीं कर सकते हैं। इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने साल 2018 में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। कई लोगों का मानना है कि भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र में ये एक बहुत बड़ी सफल योजना है। इसका सीधा लाभ भारत के कम आय वाले लोगों तक पहुंच रहा है। भारत में बड़े पैमाने पर लोग इस कार्ड को बनवा रहे हैं। वहीं कोरोना महामारी के दौर में इस कार्ड की काफी जरूरत देश के गरीब नागरिकों को पड़ सकती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि क्या है आयुष्मान योजना में प्रवेश करने की पात्रता और कैसे आप इस कार्ड की मदद से कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद मुफ्त इलाज करवा सकते हैं?

Ayushman Bharat Yojana Eligibility benefits know all details about this scheme
क्या है आयुष्मान योजना में प्रवेश करने की पात्रता? जानें कैसे कोरोना का करवा सकते हैं मुफ्त इलाज - फोटो : istock

आयुष्मान योजना में प्रवेश करने की पात्रता 

ग्रामीण क्षेत्र में वो लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं, जिनका मकान कच्चा हो, परिवार का मुखिया कोई महिला हो, परिवार में कोई व्यस्क यानी 16-59 उम्र का न हो, परिवार में कोई दिव्यांग हो, व्यक्ति भूमिहीन/दिहाड़ी मजदूर बेघर, अनुसूचित जाति/जनजाति से हो, दान या भीख मांगने वाले, आदिवासी या जो कानूनी रूप से मुक्त हुआ बंधुआ मजदूर हो। इस तरह के लोग इसके पात्र होते हैं।

Ayushman Bharat Yojana Eligibility benefits know all details about this scheme
क्या है आयुष्मान योजना में प्रवेश करने की पात्रता? जानें कैसे कोरोना का करवा सकते हैं मुफ्त इलाज - फोटो : iStock

शहरी क्षेत्र में कंस्ट्रक्शन साईट पर कार्य करने वाले मिस्त्री, मजदूर, वेल्डर, सिक्योरिटी गार्ड, कुली, पेंटर एवं अन्य श्रमिक। वहीं भिखारी, रेहड़ी पर दुकान लगाने वाले लोग, फेरी वाले, स्वीपर, सफाई कर्मी, ड्राइवर, रिक्शा चलाने वाले आदि आयुष्मान भारत योजना का लाभ ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Eligibility benefits know all details about this scheme
क्या है आयुष्मान योजना में प्रवेश करने की पात्रता? जानें कैसे कोरोना का करवा सकते हैं मुफ्त इलाज - फोटो : istock

कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर करवा सकते हैं मुफ्त इलाज

अगर आपके भीतर ये सवाल उठ रहा है कि क्या आयुष्मान कार्ड के जरिए कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है? तो जवाब है हां। आप आयुष्मान गोल्ड कार्ड की मदद से अपना कोरोना का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसके लिए आपको कोई अतिरिक्त पैसा खर्च नहीं करना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed