फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: इलाज कराने के लिए सरकार दे रही पांच लाख रुपये, स्कीम में आवेदन से पहले जान लें ये बातें

Sat, 28 Jan 2023 03:54 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 28 Jan 2023 03:54 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Benefits Eligibility Criteria And Know Who Can Apply In This Scheme
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

Ayushman Bharat Yojana: देश के भीतर आज भी कई गरीब लोग पैसों के अभाव में अपना ठीक ढंग से इलाज नहीं करा पाते हैं। किसी प्रकार की गंभीर बीमारी होने की स्थिति में इन लोगों के ऊपर आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। पैसों के अभाव में ठीक इलाज न मिल पाने के कारण कई बार लोगों की जान तक चली जाती है। इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही महत्वाकांक्षी स्कीम का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना है। इस स्कीम को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। स्कीम के अंतर्गत सरकार आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को इलाज कराने के लिए 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। देश में एक बड़ी आबादी आयुष्मान भारत योजना में आवेदन कर रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान आपको आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करते समय रखना चाहिए। 

Ayushman Bharat Yojana Benefits Eligibility Criteria And Know Who Can Apply In This Scheme
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

अगर आप आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने जा रहे हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जान लेना जरूरी है। आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए की गई है। ऐसे में इस स्कीम का लाभ केवल निम्नलिखित लोग ही उठा सकते हैं। 

Indian Railways: स्लीपर क्लास के सफर में हो रही परेशानी, तो ऐसे पाएं थर्ड एसी में एंट्री

Ayushman Bharat Yojana Benefits Eligibility Criteria And Know Who Can Apply In This Scheme
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
  • दिहाड़ी मजदूरी करने वाले
  • भूमिहीन व्यक्ति
  • आवेदक अनुसूचित जाति या जनजाति से आता हो
  • ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले
  • अगर आपके पास कच्चा मकान है
  • परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है
  • निराश्रित, आदिवासी आदि लोग इस योजना में आवेदन कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Benefits Eligibility Criteria And Know Who Can Apply In This Scheme
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

अगर आप आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने जा रहे हैं। इस स्थिति में आपको अपने पास कुछ दस्तावेजों को रख लेना जरूरी है। इसमें परिवार के सभी लोगों का आधार कार्ड, पते का सबूत, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर आदि जरूरी दस्तावेज शामिल हैं। 

विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Benefits Eligibility Criteria And Know Who Can Apply In This Scheme
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

आप आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र हैं या नहीं? इस बारे में आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.pmjay.gov.in/ पर विजिट करके पता कर सकते हैं।

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना से जुड़ा जरूरी अपडेट, सरकार इस दिन जारी कर सकती है 13वीं किस्त

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed