Ayushman Bharat Yojana: देश में गरीब लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर के साथ जोड़ने के लिए भारत सरकार विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य देश में गरीब लोगों तक अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाना है। इसी कड़ी में भारत सरकार एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है। इसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। देश में आज भी कई लोग ऐसे हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अपनी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज ठीक ढंग से नहीं करा पाते हैं। ऐसे में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत खासतौर पर इन्हीं लोगों को ध्यान में रखकर की गई है। इस योजना का लाभ लेकर आर्थिक रूप से कमजोर लोग अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में करा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
{"_id":"6357c5377dd4326e8c7f0ccb","slug":"ayushman-bharat-yojana-benefits-and-eligibility-process-know-all-details-here-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ABY: आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने से पहले जरूर जान लें ये बातें, वरना आवेदन हो जाएगा रद्द","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ABY: आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने से पहले जरूर जान लें ये बातें, वरना आवेदन हो जाएगा रद्द
Tue, 25 Oct 2022 05:03 PM IST
संकल्प सिंह
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 25 Oct 2022 05:03 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana
- फोटो : Istock
Ayushman Bharat Yojana
- फोटो : Istock
अगर आप भी आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने जा रहे हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जानना बहुत जरूरी है। अगर आप इन बातों को नहीं जानते हैं। इस स्थिति में आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है।
Ayushman Bharat Yojana
- फोटो : Istock
इस स्कीम में रजिस्ट्रेशन करते समय आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। अगर आपके पास योजना के अंतर्गत आने वाले जरूरी दस्तावेज नहीं है। इस स्थिति में आपके आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana
- फोटो : Istock
आयुष्मान भारत स्कीम की शुरुआत खासतौर पर गरीब लोगों के लिए किया गया है। ऐसे में निम्नलिखित लोग ही भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना में आवेदन कर सकते हैं।
- अगर आपके पास कच्चा मकान है
- परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है
- भूमिहीन व्यक्ति
- आवेदक अनुसूचित जाति या जनजाति से आता हो
- दिहाड़ी मजदूरी करने वाले
- ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले
- निराश्रित, आदिवासी आदि लोग इस योजना में आवेदन कर सकते हैं
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana
- फोटो : Istock
ऐसे में अगर आप आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने जा रहे हैं, तो आपको इन बातों के बारे में जान लेना चाहिए। इस स्कीम के अंतर्गत लाभार्थी का एक आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनता है। इस कार्ड की सहायता से वह अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में करा सकते हैं।