Ayushman Card: केंद्र सरकार देश में कई तरह की योजनाओं का संचालन करती है। रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन, राशन जैसी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। योजनाओं का लाभ पात्र और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाता है। बात अगर स्वास्थ्य योजनाओं की करें, तो देश में कई तरह की ऐसी योजनाएं चल रही हैं जिनका लाभ लाखों-करोड़ों लोग ले रहे हैं। ठीक ऐसे ही देश में आयुष्मान भारत योजना चल रही है, जिसके अंतर्गत लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद कार्डधारक सूची में दिए अस्पतालों में अपना 5 लाख तक का मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं। ऐसे में अगर आपने अब तक इस योजना में आवेदन नहीं किया है तो आप ऐसा कर सकते हैं। लेकिन आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है, क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका पंजीकरण रद्द हो सकता है। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"630353c1011a1a0700667016","slug":"ayushman-bharat-yojana-application-form-can-be-cancelled-know-three-reasons-behind-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushman Bharat Yojana: जरूर ध्यान रखें इन तीन बातों को, वरना रद्द हो सकता है आवेदन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ayushman Bharat Yojana: जरूर ध्यान रखें इन तीन बातों को, वरना रद्द हो सकता है आवेदन
Mon, 22 Aug 2022 03:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 22 Aug 2022 03:40 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : Istock
इन बातों का ध्यान रखना जरूरी:-
पात्रता
- सरकार इस आयुष्मान कार्ड के तहत 5 लाख रुपये की मुफ्त इलाज की सुविधा दे रही है। इसलिए हर कोई चाहता है कि उसका भी ये कार्ड बन जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो सकता है क्योंकि सरकार ने इसकी पात्रता तय की है।
आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : istock
ये लोग बनवा सकते हैं कार्ड:-
- अगर आपके पास कच्चा मकान है
- अगर आपके परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है
- अगर आप भूमिहीन व्यक्ति हैं
- अगर आवेदक अनुसूचित जाति या जनजाति से आता हो
- अगर आप दिहाड़ी मजदूरी करते हैं अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
- निराश्रित और आदिवासी हैं आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : istock
फॉर्म में गलती
- आप आयुष्मान कार्ड के लिए पंजीकरण कर रहे हैं, तो आपके फॉर्म में कोई गलती नहीं होनी चाहिए। अगर फॉर्म में कोई गलती पाई जाती है, तो ऐसे में आवेदन को रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
दस्तावेज
- आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना बेहद जरूरी है। अगर आप कोई गलत दस्तावेज दे देते हैं या कोई दस्तावेज देना भूल जाते हैं, तो ऐसी स्थिति में आपका आवेदन रद्द हो सकता है। आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और एक मोबाइल नंबर आपको चाहिए होता है।