Ayushman Card Yojana: देश में कई ऐसी सरकारी योजनाएं चल रही हैं, जिनसे काफी संख्या में लोग जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों तक लगभग हर एक योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है। इन्हीं में से एक योजना आयुष्मान भारत योजना है, जिसका अब नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना मुफ्त में 5 लाख रुपये तक का इलाज करवा सकता है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपका भी आयुष्मान कार्ड बन जाए, तो इसके लिए पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी और आप ये काम घर बैठे ही कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में पात्रता चेक करने के तरीके के बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63e348248ef2450e0c05a0fc","slug":"ayushman-bharat-how-to-check-eligibility-of-ayushman-card-yojana-2023-02-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ABY: घर बैठे चेक कर सकते हैं पात्रता, आयुष्मान कार्ड बनवाने पर मिलता है पांच लाख रुपये तक का लाभ, जानें कैसे","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
ABY: घर बैठे चेक कर सकते हैं पात्रता, आयुष्मान कार्ड बनवाने पर मिलता है पांच लाख रुपये तक का लाभ, जानें कैसे
Wed, 08 Feb 2023 12:32 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 08 Feb 2023 12:32 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : istock
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता चेक करने का ये है तरीका:-
स्टेप 1
- अगर आप भी चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन जाए, ताकि आपको मुफ्त इलाज का लाभ मिल सके
- तो इसके लिए आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी, जिसके लिए आपको पहले पीएम जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट mera.pmjay.gov.in पर जाना है
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- वेबसाइट खुलने के बाद आपको कॉलम में अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर भरना है
- फिर आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड नजर आ रहा होगा, इसे भी यहां पर भर दें
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- अब आपको ओटीपी दर्ज करना है, ऐसे में आपको नजर आ रहे 'गेट ओटीपी' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
- फिर दर्ज किए हुए मोबाइल नंबर एक ओटीपी आया होगा, जिसे यहां दर्ज कर दें
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- इसके बाद यहां आपको अपना प्रांत चुनना है और फिर जिले पर क्लिक कर दें
- फिर आपको अपना और पिता का नाम समेत बाकी मांगी गई जानकारियां दर्ज करनी है
- ऐसा करने के बाद आप अपनी पात्रता के बारे में जान पाएंगे।