Ayushman Card Alert: केंद्र और राज्य सरकारें कई ऐसी योजनाओं का संचालन कर रही हैं, जिनका लाभ सीधे तौर पर देश के उन लोगों को दिया जा रहा है जो असल में इन योजनाओं के लिए पात्र हैं। बस अंतर ये है कि कुछ योजनाओं को केंद्र और राज्य सराकरें अलग-अलग स्तर पर चलाती है, तो कुछ योजनाओं का संचालन मिलकर करती है। जैसे- आयुष्मान भारत योजना जिसका नाम बदलकर अब 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' कर दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत कार्डधारक 5 लाख रुपये तक का अपना मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं। ऐसे में अगर आप योजना का लाभ ले रहे हैं, तो बतौर कार्डधारक आपको कुछ बातों का ध्यान देना जरूरी है क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके साथ ठगी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं कि आयुष्मान कार्डधारकों को किन-किन बातों का ध्यान रखना है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63159ac3f8528c2f843a7748","slug":"ayushman-bharat-health-card-fraud-alert-avoid-these-mistakes-otherwise-may-face-problems","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान कार्डधारक सावधान: भूलकर भी न करें ये चार गलतियां, वरना आपका भी हो सकता है लाखों का नुकसान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
आयुष्मान कार्डधारक सावधान: भूलकर भी न करें ये चार गलतियां, वरना आपका भी हो सकता है लाखों का नुकसान
Mon, 05 Sep 2022 12:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:27 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान कार्डधारक भूलकर न करें ये 4 गलतियां
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्डधारक भूलकर न करें ये 4 गलतियां
- फोटो : Amar Ujala
भारी पड़ सकती हैं ये गलतियां:-
नंबर 1
- आपके पास आयुष्मान कार्ड है, तो आपको इस बात का ध्यान रखना है कि अपने कार्ड को हर किसी को नहीं देना है। अगर ये कार्ड गलत हाथों में चला जाए तो आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। इसलिए ऐसी गलती करने से बचें।
आयुष्मान कार्डधारक भूलकर न करें ये 4 गलतियां
- फोटो : Istock
नंबर 2
- अगर आपके पास आयुष्मान कार्ड है, तो आपको अपने कार्ड को छुपाकर रखने की जरूरत है। जब आप इलाज कराने जाएं, तो संबंधित अधिकारी को ही इस कार्ड को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्डधारक भूलकर न करें ये 4 गलतियां
- फोटो : istock
नंबर 3
- आपके पास आयुष्मान कार्ड है, तो आपको फर्जी कॉल से सावधान रहने की जरूरत है। कई जालसाज कस्टमर केयर बनकर आपसे किसी बहाने से आपके कार्ड की या फिर आपकी बैंकिंग जानकारी लेने की भी कोशिश करते हैं। ऐसे में ये जालसाज आपको आर्थिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना है।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्डधारक भूलकर न करें ये 4 गलतियां
- फोटो : istock
नंबर 4
- आयुष्मान कार्डधारकों को ठगने के लिए जालसाज फर्जी केवाईसी के नाम पर कॉल, मैसेज या फर्जी लिंक तक भेजते हैं। लेकिन आपको इनसे सावधान रहने की जरूरत है।