फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AAM: क्या है आरोग्य मंदिर और कौन ले सकेगा लाभ? टाइमिंग से लेकर किन बीमारियों का होगा मुफ्त इलाज? जानें सबकुछ

Tue, 17 Jun 2025 11:01 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 17 Jun 2025 11:01 AM IST
सार

Ayushman Arogya Mandir Delhi: अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो आपके लिए दिल्ली सरकार ने आरोग्य मंदिर की शुरुआत की है जिसमें मुफ्त इलाज मिलेगा।

विज्ञापन
Delhi Ayushman Arogya Mandir: eligibility benefits list of free treatment Mohalla Clinic News in Hindi
दिल्ली में आयुष्मान आरोग्य मंदिर कहां हैं? - फोटो : Adobe stock

Ayushman Arogya Mandir: हमारे देश में केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें तक अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। इन योजनाओं के जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ दिया जाता है। इसमें आर्थिक लाभ देना, सब्सिडी देना या मुफ्त इलाज का लाभ देने जैसी चीजें शामिल हैं।



ये भी पढ़ें:- Ayushman Card: इस सरल तरीके से घर बैठे खुद बना सकते हैं आयुष्मान कार्ड, नहीं जाना पड़ेगा CSC सेंटर

इसी कड़ी में अगर बात मुफ्त इलाज की करें तो अब ये सुविधा दिल्ली वालों को भी मिलेगी और वो भी बिना आयुष्मान कार्ड के। दरअसल, दिल्ली में दिल्ली सरकार की तरफ से आयुष्मान आरोग्य मंदिर की शुरुआत की गई है। तो चलिए जानते हैं क्या है ये आयुष्मान आरोग्य मंदिर और किन लोगों को इसका लाभ मिलेगा। आप आयुष्मान आरोग्य मंदिर के बारे में विस्तार से यहां जान सकते हैं...

Delhi Ayushman Arogya Mandir: eligibility benefits list of free treatment Mohalla Clinic News in Hindi
दिल्ली में आयुष्मान आरोग्य मंदिर कहां हैं? - फोटो : Adobe Stock

पहले जानिए क्या है आयुष्मान आरोग्य मंदिर?

  • दरअसल, दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार के समय मोहल्ला क्लीनिक चलते थे। वहीं, अब रेखा गुप्ता सरकार ने इसी को नया रूप देते हुए आयुष्मान आरोग्य मंदिर की शुरुआत की है। हालांकि, दिल्ली सरकार का कहना है कि इनमें पहले की तुलना में ज्यादा बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। यहां नए फर्नीचर से लेकर मॉर्डन लैब और साफ-सुथरे शौचालय तक बनाए गए हैं।
Delhi Ayushman Arogya Mandir: eligibility benefits list of free treatment Mohalla Clinic News in Hindi
दिल्ली में आयुष्मान आरोग्य मंदिर कहां हैं? - फोटो : Freepik.com

दिल्ली में कितने आयुष्मान आरोग्य मंदिर खुलेंगे?

आज यानी 17 जून 2025 को दिल्ली के रेखा गुप्ता ने तीस हजारी में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया। दिल्ली में लगभग हर क्षेत्र में आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले जाएंगे। इसमें से कुछ नीचे दिए गए हैं:-
 

  • विकास नगर के ओल्ड बारात घर में
  • बाबर रोड पर
  • डीजीडी चौखंडी में
  • जनकपुरी में
  • बवाना में
  • खजूरी खास में ये आयुष्मान आरोग्य मंदिर होंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Ayushman Arogya Mandir: eligibility benefits list of free treatment Mohalla Clinic News in Hindi
दिल्ली में आयुष्मान आरोग्य मंदिर कहां हैं? - फोटो : Adobe Stock

किन्हें मिलेगा लाभ?

  • आयुष्मान आरोग्य मंदिर में दिल्ली के वे सभी लोग अपना मुफ्त इलाज करवा पाएंगे, जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। इन आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्धेश्य हर जरूरतमंद तक मुफ्त इलाज और मुफ्त जांच की सुविधा को पहुंचाना है। यही नहीं, दिल्ली सरकार का ये भी कहना है कि इन आरोग्य मंदिरों में आपातकालीन ऑक्सीजन की सुविधा और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए अलग जगह भी है। आगे चलकर इन केंद्रों पर 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे। 
विज्ञापन
Delhi Ayushman Arogya Mandir: eligibility benefits list of free treatment Mohalla Clinic News in Hindi
दिल्ली में आयुष्मान आरोग्य मंदिर कहां हैं? - फोटो : Freepik.com

14 तरह की जांच होंगी मुफ्त

  • आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मुफ्त जांच, मुफ्त दवाइयां और योग सबकुछ फ्री में मिलेगा। इसमें 14 तरह की जांच मुफ्त में की जाएंगी जिसमें ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, डेंगू, टाइफाइड और मलेरिया जैसी जांच शामिल हैं। इसके अलावा अन्य कई जांच भी मुफ्त में की जाएंगी। जैसे, किडनी/लिवर फंक्शन टेस्ट, थैलेसीमिया, लिपिड प्रोफाइल और थायरॉयड की जांच शामिल है। जान लें कि हर सप्ताह सोमवार और गुरुवार को योग सत्र भी होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed