फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Auto Tips: गाड़ी का टायर बार-बार हो जाता है पंचर, तो उसमें डालिए ये खास लिक्विड

Sat, 30 Apr 2022 01:35 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 30 Apr 2022 01:35 PM IST
विज्ञापन
Auto Tips Anti Puncture Liquid will solve the issue of Car bike tyre puncture issue
Anti Puncture Liquid will solve the issue of Car bike puncture issue - फोटो : Istock

Auto Tips: गर्मियों का सीजन दस्तक दे चुका है। इस साल पड़ रही भीषण गर्मी पिछले कई सालों के रिकॉर्ड को तोड़ रही है। गर्मी के मौसम में अक्सर देखने को मिलता है कि गाड़ी के टायर काफी जल्दी गर्म हो जाते हैं। ऐसे में उसके पंचर होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। टायर पंचर होने के बाद उसको खोलने निकालने में काफी मेहनत करनी पड़ती है। वहीं अगर बाइक या स्कूटर के टायर जब पंचर हो जाएं, तो उसे मैकेनिक के पास ठीक करवाने के लिए ले जाना पड़ता है। ऐसे में लोगों को इस दौरान कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी गर्मियों के मौसम में गाड़ी के बार बार हो रहे टायर पंचर की समस्या से परेशान हैं, तो आज हम आपको एक खास उपाय के बारे में बताने वाले हैं। इस उपाय को अपनाने के बाद आपके टायर के बार-बार पंचर होने वाली समस्या खत्म हो जाएगी। आइए जानते हैं इस खास उपाय के बारे में - 

Auto Tips Anti Puncture Liquid will solve the issue of Car bike tyre puncture issue
Anti Puncture Liquid will solve the issue of Car bike puncture issue - फोटो : Istock

आप एंटी पंचर लिक्विड की मदद से टायर के बार बार पंचर होने की समस्या को दूर कर सकते हैं। अगर आपकी गाड़ी का टायर पुराना हो गया है और बार बार पंचर हो जाता है। ऐसे में आपको एंटी पंचर लिक्विड उसमें डालना चाहिए।

Auto Tips Anti Puncture Liquid will solve the issue of Car bike tyre puncture issue
Anti Puncture Liquid will solve the issue of Car bike puncture issue - फोटो : Istock

ये एक खास तरह का लिक्विड है, जो टायर के अंदर जाने के बाद पंचर को अपने आप रिपेयर कर देता है। दुनिया भर में बड़े पैमाने पर गाड़ी के पंचर को रोकने के लिए इस खास लिक्विड का इस्तेमाल किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Auto Tips Anti Puncture Liquid will solve the issue of Car bike tyre puncture issue
Anti Puncture Liquid will solve the issue of Car bike puncture issue - फोटो : Istock

इस लिक्विड को आप टायर के अंदर कई तरह से डाल सकते हैं। हालांकि, टायर में लिक्विड को डालते समय आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि उसमें कितनी मात्रा लिक्विड को डालना सही रहेगा।

विज्ञापन
Auto Tips Anti Puncture Liquid will solve the issue of Car bike tyre puncture issue
Anti Puncture Liquid will solve the issue of Car bike puncture issue - फोटो : Istock

लिक्विड को डालने से पहले आपको टायर के भीतर से पूरी हवा को निकालना होगा। अगर आपके पास बाइक है। इस स्थिति में दोनों टायरों के लिए आपको 1 लीटर लिक्विड की जरूरत होगी। आप इंजेक्शन की मदद लेकर अपनी बाइक और स्कूटर के टायर में एंटी पंचर लिक्विड को डाल सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed