ATM Cash Fraud Alert: एक समय था जब लोगों को अपने बैंक खाते से पैसे निकालने के लिए लाइनों में लगना पड़ता था। पहले बैंक जाओ, पैसे निकालने वाली स्लिप ठीक-ठीक भरो और फिर कैशियर के पास जाना होता है था जिसके लिए एक लंबी लाइन होती थी। ऐसे में फिर सर्वर अगर चल रहा है, तो आपको पैसे मिल जाते थे। पर ये प्रोसेस काफी लंबा था। मौजूदा समय में ऐसा नहीं है, क्योंकि अब लोग एटीएम जाते हैं। रात हो या दिन, आप जब चाहें डेबिट कार्ड के जरिए एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं।
मतलब अब मिनटों में आपके हाथ में पैसा आ जाता है। पर क्या आप जानते हैं एटीएम के पास आपके साथ फ्रॉड हो सकता है? जी हां, और ये ऐसा फ्रॉड है जिसमें आपको तुरंत कुछ समझ नहीं आता और जब तक कुछ समझ आता है, तब तक बहुत देर हो जाती है। इसलिए आपको न सिर्फ इस फ्रॉड के बारे में जानना चाहिए बल्कि, इससे बचकर भी रहना है। तो चलिए जानते हैं ये फ्रॉड क्या है और इससे कैसे बच सकते हैं...
2 of 5
एटीएम फ्रॉड से कैसे बचें?
- फोटो : Adobe Stock
ये फ्रॉड क्या है?
- एटीएम पर अगर आप पैसे निकालने जा रहे हैं, तो जान लें कि इसमें फ्रॉड का अगल तरीका है। जहां आपके पास कोई व्यक्ति आएगा और आपसे कहेगा कि आप लाइन में खड़े हैं, यहां समय लगेगा तो आप मुझसे कैश ले लीजिए और मुझे ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर दीजिए। अक्सर लोग इनकी बातों में आ जाते हैं और उनकी बात मान लेते हैं।
3 of 5
एटीएम फ्रॉड से कैसे बचें?
- फोटो : Adobe Stock
- जालसाज अक्सर उन एटीएम को टारगेट करते हैं, जहां पर एटीएम पर थोड़ी भीड़ होती है या लाइन लगती है। ऐसे में लोग भी जालसाजों की बात सुन उनकी बात में आ जाते हैं और लाइन से बचने के लिए कैश लेकर उन्हें ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर देते हैं। बस फिर क्या आप ठगी का शिकार हो जाते हैं, क्योंकि आपके दिए हुए नोट नकली होते हैं। ये पूरे नोट तो नहीं पर इसमें अधिकतर लोग नकली होते हैं और जब तक आपको इस फ्रॉड के बारे में पता चलता है, तब तक बहुत देर हो जाती है।
4 of 5
एटीएम फ्रॉड से कैसे बचें?
- फोटो : Adobe Stock
इन बातों का रखें ध्यान:-
- अगर आप एटीएम की लाइन में लगे हैं, तो कभी किसी से कैश के बदले उसे ऑनलाइन पैसे न दें
- एटीएम पर गए हैं, तो एटीएम से ही कैशे निकालें। समय बचाने या लाइन से बचने के लिए किसी से कैश न लें। आप चाहें तो दूसरे एटीएम पर जा सकते हैं, लेकिन किसी भी अनजान व्यक्ति से कैश लेना आपको नुकसान दे सकता है
5 of 5
एटीएम फ्रॉड से कैसे बचें?
- फोटो : Adobe Stock
- आपको अगर कोई ऐसा व्यक्ति नजर आता है, जो एटीएम पर लोगों से कैश के बदले ऑनलाइन पैसे मांग रहा है तो आप उसकी सूचना पुलिस को भी दे सकते हैं। ऐसे लोग लोगों को नकली नोट भी दे सकते हैं। इसके अलावा ध्यान रहे कि एटीएम पर वो ही व्यक्ति पैसे निकालने जाए जिसे बैंक खाते से पैसे निकालने आते हैं यानी एटीएम चलाना आता हो। वरना कोई आपकी मदद करने के बहाने भी आपको ठग सकता है।