ATM Card Fraud Alert: कुछ साल पहले के मुकाबले में मौजूदा समय में बैंकिंग करना बेहद आसान और सुविधाजनक हो गया है। पर बैंक से जुड़े ज्यादातर काम मोबाइल बैंकिंग या ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए ही हो जाते हैं। वहीं, अब तो पैसे निकालने के लिए भी बैंक नहीं बल्कि एटीएम मशीन तक जाना पड़ता है और मिनटों में आपके हाथ में आपके पैसे आ जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अक्सर लोग जाने-अनजाने ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिनके कारण वो ठगी का शिकार तक हो जाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आपको कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"64744a1abc14bdeb690788d7","slug":"atm-card-holders-keep-these-things-in-your-mind-to-avoid-fraud-2023-05-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: अपने एटीएम कार्ड को लेकर कभी न करें ये चार गलतियां, वरना हो सकते हैं ठगी के शिकार","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: अपने एटीएम कार्ड को लेकर कभी न करें ये चार गलतियां, वरना हो सकते हैं ठगी के शिकार
Mon, 29 May 2023 01:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 29 May 2023 01:45 PM IST
विज्ञापन
किन गलतियों के कारण आप हो सकते हैं एटीएम फ्रॉड का शिकार
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन गलतियों के कारण आप हो सकते हैं एटीएम फ्रॉड का शिकार
- फोटो : istock
इन बातों का रखें ध्यान:-
पहली बात
- विश्वास करना अच्छी चीज है, लेकिन अपने एटीएम कार्ड को किसी को देने की गलती और सामने वाले शख्स पर विश्वास करने की गलती न ही करें तो अच्छा रहेगा। अगर आप किसी को अपना एटीएम कार्ड और पिन नंबर देते हैं, तो आपके साथ ठगी हो सकती है। आरबीआई कहता है कि अपना डेबिट कार्ड और पिन कभी किसी के साथ शेयर न करें।
किन गलतियों के कारण आप हो सकते हैं एटीएम फ्रॉड का शिकार
- फोटो : istock
दूसरी बात
- अगर आप एटीएम से पैसे निकालने जा रहे हैं, तो अपने पिन नंबर को डालते समय हाथ से कीपैड को जरूर ढकें। इसके अलावा पैसे निकालते समय किसी और को अंदर न आने दें और अगर एटीएम में दिक्कत लगे, तो वहां से पैसे न निकालें और बैंक को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन गलतियों के कारण आप हो सकते हैं एटीएम फ्रॉड का शिकार
- फोटो : Istock
तीसरी बात
- अगर आपके पास कोई ऐसा कॉल आए, जो खुद को बैंक अधिकारी बताकर आपसे आपका डेबिट कार्ड का पूरा नंबर और पिन नंबर आदि मांगता है। तो ऐसे कॉल्स पर कभी विश्वास न करें और न ही इन्हें कोई बैंकिंग जानकारी शेयर करें, क्योंकि ये फ्रॉड होते हैं और आपको ठग सकते हैं।
विज्ञापन
किन गलतियों के कारण आप हो सकते हैं एटीएम फ्रॉड का शिकार
- फोटो : Istock
चौथी बात
- जालसाज आपको ये कहकर भी कॉल या मैसेज कर सकते हैं कि बैंक आपके डेबिट कार्ड को मुफ्त में अपग्रेड कर रहा है और साथ में आपको कुछ कैशबैक भी दे रहा है। इस ऑफर को सुनकर लोग लालच में आकर अपने कार्ड की सारी जानकारी दे देते हैं। ऐसा कभी न करें, वरना आपके साथ ठगी हो सकती है।