फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govt Scheme: ट्यूबवेल लगाने के लिए बंपर सब्सिडी दे रही सरकार, जानिए क्या है स्कीम और कैसे करें आवेदन

Mon, 29 May 2023 01:13 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 29 May 2023 01:13 PM IST
विज्ञापन
Bihar Government Is Giving Bumper Subsidy On Installing Tube well Connection
UP Private Tubewell Connection Yojana - फोटो : Istock

देश में किसानों के उत्थान के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रही हैं। आज के समय किसानों को खेती करते समय कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि ठीक ढंग से खेतों की सिंचाई न होने के कारण फसल ठीक प्रकार से तैयार नहीं हो पाती है। ऐसे में किसानों को एक बड़े आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस समस्या से निपटने के लिए ट्यूबवेल सबसे बेहतर विकल्प के रूप में देखा जाता है। आज के समय देशभर में बड़े पैमाने पर किसान अपने खेतों की सिंचाई करने के लिए ट्यूबवेल का सहारा ले रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको बिहार सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत सरकार किसानों को 4500 ट्यूबवेल या नलकूप देने का फैसला लिया है। 

Bihar Government Is Giving Bumper Subsidy On Installing Tube well Connection
UP Private Tubewell Connection Yojana - फोटो : Istock

स्कीम के अंतर्गत सरकार किसानों को ड्रिप सिंचाई, मिनी और माइक्रो स्पिंकलर, पोर्टेबल स्प्रिंकलर सिंचाई तकनीक को अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है। इस तरह की सिंचाई तकनीक को अपनाने के लिए किसानों को टप-अप राशि के माध्यम से 90 प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है। 

Bihar Government Is Giving Bumper Subsidy On Installing Tube well Connection
UP Private Tubewell Connection Yojana - फोटो : Istock

सात निश्चय-2 योजना के अंतर्गत बिहार सरकार ड्रिप सिंचाई तकनीक अपनाने वाले न्यूनतम पांच किसानों के समूह द्वारा कम से कम ढाई हेक्टेयर में खेती करने के लिए बड़े और सीमांत किसानों को जल स्त्रोतों के लिए 80 प्रतिशत सब्सिडी पर सामूहिक ट्यूबवेल की व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar Government Is Giving Bumper Subsidy On Installing Tube well Connection
UP Private Tubewell Connection Yojana - फोटो : Istock

ऐसे में किसानों को केवल 20 प्रतिशत की राशि का भुगतान खुद से करना होगा। स्कीम के अंतर्गत बोरिंग करने के लिए सरकार जरूरतमंद किसानों के लिए 80 प्रतिशत राशि का भुगतान खुद से करेगी।

विज्ञापन
Bihar Government Is Giving Bumper Subsidy On Installing Tube well Connection
UP Private Tubewell Connection Yojana - फोटो : Istock

यह लाभ किसानों को 24 मार्च, 2024 तक मिलेगा। स्कीम का लाभ लेने क लिए आप बिहार बागवानी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed