Atal Pension Yojana: आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम अटल पेंशन योजना है। अगर आप अपने बुढ़ापे की जिंदगी को आर्थिक रूप से सुरक्षित करना चाहते हैं। ऐसे में आप अटल पेंशन योजना में निवेश कर सकते हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग न होने के कारण लोगों को अपने बुढ़ापे में कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। ऐसे में उनको मजबूरन किसी दूसरे व्यक्ति के ऊपर आर्थिक रूप से निर्भर होना पड़ता है। अगर आप अपने बुढ़ापे में किसी प्रकार की आर्थिक दिक्कतों का सामना नहीं करना चाहते हैं। ऐसे में आप अटल पेंशन योजना में निवेश शुरू कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने के बाद आपको हर महीने पांच हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
Pension Scheme: 7 रुपये की बचत बुढ़ापे को करेगी सुरक्षित, हर महीने मिलेगी पांच हजार रुपये की पेंशन
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन