फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govt Scheme: पति-पत्नी को जीवन भर सरकार देगी दस हजार रुपये की पेंशन, जानिए क्या है स्कीम और कैसे करें आवेदन

Wed, 21 Jun 2023 10:23 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 21 Jun 2023 10:23 AM IST
विज्ञापन
Atal Pension Yojana Registration Process Online, Benefits And Eligibility Criteria
Atal Pension Yojana - फोटो : Istock

Atal Pension Yojana: देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो सुरक्षित निवेश के विकल्पों की तलाश करते हैं। मध्यम वर्गीय परिवार से जुड़े ज्यादातर लोग अपने पैसों को उन जगहों पर निवेश करने से परहेज करते हैं, जहां बाजार जोखिमों का खतरा रहता है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप अपनी पत्नी के साथ निवेश शुरू कर सकते हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना है। इस स्कीम में निवेश करके आप अपना और अपनी पत्नी का भविष्य पूरी तरह सुरक्षित कर सकते हैं। देश में बड़े पैमाने पर लोग अटल पेंशन योजना में निवेश कर रहे हैं। भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी स्कीम में देश का कोई भी नागरिक निवेश शुरू कर सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -

Atal Pension Yojana Registration Process Online, Benefits And Eligibility Criteria
Atal Pension Yojana - फोटो : istock

प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना में देश का 18 से लेकर 40 साल की उम्र का कोई भी नागरिक निवेश कर सकता है। अगर आप अटल पेंशन योजना में 18 साल की उम्र में आवेदन करते हैं। ऐसे में आपको हर महीने 210 रुपये का निवेश करना है। 

Atal Pension Yojana Registration Process Online, Benefits And Eligibility Criteria
Atal Pension Yojana - फोटो : istock

वहीं जब आपकी उम्र 60 वर्ष की हो जाएगी। उसके बाद आपको हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। अगर आप अपनी पत्नी के साथ मिलकर इस स्कीम में निवेश करते हैं। ऐसे में दोनों लोगों को हर महीने 5 + 5 = 10 हजार रुपये मिलेंगे। 

IRCTC: अयोध्या, गया और काशी के दर्शन कराने के लिए IRCTC लाया है टूर पैकेज, जानिए कितना आएगा खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
Atal Pension Yojana Registration Process Online, Benefits And Eligibility Criteria
Atal Pension Yojana - फोटो : istock

अगर आप भी इस स्कीम में अपना और अपनी पत्नी दोनों का खाता खुलवाना चाहते हैं। ऐसे में आपको नजदीकी बैंक शाखा में जाकर अटल पेंशन योजना का फॉर्म भरकर जमा करना है। 

विज्ञापन
Atal Pension Yojana Registration Process Online, Benefits And Eligibility Criteria
Atal Pension Yojana - फोटो : istock

इस दौरान आपको अपना बैंक अकाउंट नंबर, आधार नंबर, मोबाइल नंबर और दूसरी जरूरी जानकारियों को प्रदान करना है। अकाउंट खुलते ही आपकी पहली योगदान राशि को काट लिया जाएगा। इसके बाद आपके बैंक से हर महीने ऑटो डेबिट के माध्यम से पैसे कटते रहेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed