फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अटल पेंशन योजना: कितने रुपये निवेश करके कितनी मिलती है पेंशन? यहां समझें पूरा गणित

Mon, 28 Sep 2026 02:37 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 28 Sep 2026 02:37 PM IST
सार

अटल पेंशन योजना में 18 से 40 साल की उम्र के बीच खाता खोला जा सकता है। उम्र और चुनी गई पेंशन के हिसाब से मासिक योगदान तय होता है, जिसके बाद 60 साल की उम्र से 1000 रुपये से 5000 रुपये तक की गारंटीड न्यूनतम मासिक पेंशन मिलती है।

विज्ञापन
Atal Pension Yojana: How Much Do You Need to Invest for a 5000 rupees Pension
अटल पेंशन योजना में हर महीने कितने रुपये जमा करने होते हैं? - फोटो : Amar Ujala AI

भारत सरकार कई सारी योजानाओं का संचालन करती है जिनके तहत अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है। इनमें किसी योजना के तहत आर्थिक लाभ दिए जाते हैं तो किसी योजना में अन्य तरह के फायदे।

जैसे- केंद्र सरकार की एक योजना है अटल पेंशन योजना जिसके तहत 60 साल की उम्र के बाद लाभार्थियों को हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन देने का प्रावधान है। ये एक निवेश योजना है, ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आपको इस योजना में कितना निवेश करना होता है। चलिए जानते हैं अटल पेंशन योजना के निवेश और लाभ के गणित को। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Atal Pension Yojana: How Much Do You Need to Invest for a 5000 rupees Pension
अटल पेंशन योजना में हर महीने कितने रुपये जमा करने होते हैं? - फोटो : Adobe Stock

अटल पेंशन योजना में कितने पैसे निवेश करने होते हैं?

  • अटल पेंशन योजना में आपको पेंशन प्लान और अपनी उम्र के हिसाब से हर महीने का प्रीमियम देना होता है
  • इसे ऐसे समझिए कि आप जो पेंशन प्लान चुनेंगे, तो आपकी उम्र देखी जाएगी और फिर आपको उस हिसाब से हर महीने प्रीमियम देना होगा
Atal Pension Yojana: How Much Do You Need to Invest for a 5000 rupees Pension
अटल पेंशन योजना में हर महीने कितने रुपये जमा करने होते हैं? - फोटो : Adobe Stock

अगर कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र में अटल पेंशन योजना से जुड़ता है, तो:-

  • 1000 रुपये वाले मासिक पेंशन के लिए उसे 42 प्रति माह देने होंगे
  • 2000 रुपये महीना पेंशन के लिए 84 रुपये का योगदान हर महीने देना होता है 
  • 3000 रुपये वाले मासिक पेंशन के लिए 126 रुपये का प्रीमियम हर महीने होगा
  • 4000 रुपये के लिए 168 रुपये महीना और 5000 रुपये मासिक पेंशन के लिए 210 प्रति माह जमा करने होते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Atal Pension Yojana: How Much Do You Need to Invest for a 5000 rupees Pension
अटल पेंशन योजना में हर महीने कितने रुपये जमा करने होते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • अब अगर किसी व्यक्ति की उम्र 30 साल है और वो 5000 रुपये महीने वाला पेंशन प्लान चुनता है
  • तो फिर उसे हर महीने 577 रुपये का प्रीमियम भरना होगा
  • ध्यान रहे आपको इस योजना में कम से कम 20 साल निवेश करना होता है, क्योंकि इसके बाद ही आप पेंशन का लाभ लेने के लिए पात्र माने जाते हैं
विज्ञापन
Atal Pension Yojana: How Much Do You Need to Invest for a 5000 rupees Pension
अटल पेंशन योजना में हर महीने कितने रुपये जमा करने होते हैं? - फोटो : Adobe Stock

कैसे जमा होता है प्रीमियम?

  • आप जब अटल पेंशन योजना से जुड़ते हैं
  • तो आपके बैंक खाते को इस योजना से लिंक किया जाता है
  • ऐसे में आपके बैंक अकाउंट से हर महीने योजना का प्रीमियम कट जाता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed