फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

APY: हर माह मिल सकती है पांच हजार रुपये पेंशन, यहां जानें स्कीम के बारे में सबकुछ

Sat, 30 Dec 2023 05:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 30 Dec 2023 05:15 PM IST
विज्ञापन
Atal Pension Yojana Eligibility and Benefits
अटल पेंशन योजना के फायदे। - फोटो : istock

Atal Pension Yojana: भले ही हम आज में जीते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग अपने भविष्य को लेकर चिंता में रहते हैं। लोग आज की कमाई से पैसे बचाते हैं, ताकि आगे चलकर आर्थिक रूप से कोई दिक्कत न आए। इसके लिए लोग अलग-अलग तरह से निवेश करते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने बुढ़ापे के लिए पेंशन की व्यवस्था करना चाहते हैं, तो आपके लिए सरकार की अटल पेंशन योजना बेहद काम आ सकती है। मौजूदा समय में इस योजना का काफी लोग लाभ भी ले रहे हैं। इसलिए अगर आप चाहें तो आप भी जुड़ सकते हैं। इसमें आप रोजाना सिर्फ सात रुपये का निवेश करके पांच हजार रुपये तक की पेंशन ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये होगा कैसे। आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

Atal Pension Yojana Eligibility and Benefits
अटल पेंशन योजना के फायदे। - फोटो : istock
  • दरअसल, अटल पेंशन योजना केंद्र सरकार की योजना है, जिसे साल 2015 में शुरू किया गया था। वहीं, अगर आप इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो फिर आपकी उम्र 18-40 साल के बीच होनी जरूरी है।
Atal Pension Yojana Eligibility and Benefits
अटल पेंशन योजना के फायदे। - फोटो : istock
ये है निवेश का तरीका और लाभ जानें
  • वहीं, बात अगर इस योजना में निवेश की करें, तो आपको इसमें रोज 7 रुपये निवेश करने होते हैं यानी 210 रुपये माह निवेश कर सकते हैं। आपको ये निवेश 60 साल की उम्र तक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Atal Pension Yojana Eligibility and Benefits
अटल पेंशन योजना के फायदे। - फोटो : istock
  • इसके बाद जब आप 60 वर्ष तक इस योजना में निवेश करते हैं, तो आपको हर माह पांच हजार रुपये की पेंशन देने का प्रावधान है। ऐसे में अगर आप भी लाभ लेना चाहते हैं, तो आप इस योजना से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
Atal Pension Yojana Eligibility and Benefits
अटल पेंशन योजना के फायदे। - फोटो : istock

ऐसे जुड़ सकते हैं

  • जैसा कि अटल पेंशन योजना का लाभ काफी लोग ले रहे हैं। ऐसे में आप भी अगर इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो आपको अपने नजदीकी बैंक में जाना होता है। जहां पर आपको अपने बैंक खाते की जानकारी, मोबाइल नंबर और आधार समेत अन्य जानकारी देनी होती है, जिसके बाद आपका खाता खुल जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed