Atal Pension Yojana: भले ही हम आज के अपने खर्चों को पूरा करते हैं, लेकिन साथ ही हम अपने आने वाले कल के लिए भी चिंतित रहते हैं। इसके लिए कई लोग पहले से तैयारी करते हैं और बचत करते हैं। इसके लिए कोई किसी तरह की पॉलिसी लेता है तो कोई पोस्ट ऑफिस या बैंक में पैसा जमा करता है। वहीं, कई लोग शेयर भी खरीदते हैं आदि। पर क्या आप जानते हैं कि अगर आप चाहें तो आप अपनी पेंशन की व्यवस्था भी कर सकते हैं? जी हां, ऐसा हो सकता है बस इसके लिए आपको अटल पेंशन योजना से जुड़ना होता है। तो चलिए जानते हैं ये अटल पेंशन योजना क्या है और कौन लोग इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र माने जाते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"67597d4f1823acbcf60a3188","slug":"atal-pension-yojana-benefits-your-get-monthly-up-to-5-thousand-rupees-2024-12-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Atal Pension Yojana: क्या आपको भी मिल सकती है हर महीने 5 हजार रुपये पेंशन? ऐसे चेक करें पात्रता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Atal Pension Yojana: क्या आपको भी मिल सकती है हर महीने 5 हजार रुपये पेंशन? ऐसे चेक करें पात्रता
Thu, 12 Dec 2024 08:35 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 12 Dec 2024 08:35 AM IST
सार
बुढ़ापे में लोग चाहते हैं कि कुछ ऐसी व्यवस्था हो जिससे उन्हें पेंशन मिलती रहे। अगर आप भी कुछ ऐसे प्लान कर रहे हैं तो आप अटल पेंशन योजना से जुड़ सकते हैं और इसके बारे में यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना के फायदे।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटल पेंशन योजना के फायदे।
- फोटो : Adobe Stock
क्या है केंद्र सरकार की इस योजना में?
- बात अगर अटल पेंशन योजना की करें तो इस योजना को भारत सरकार चलाती है। इस योजना का उद्धेश्य लोगों को पेंशन देना है। इस योजना के लाभार्थियों को 60 साल के बाद हर महीने पेंशन देने का प्रावधान होता है और आपको पहले इस योजना में निवेश करना होता है।
अटल पेंशन योजना के फायदे।
- फोटो : Adobe stock
क्या आप पात्र हैं?
- कौन लोग अटल पेंशन योजना से जुड़कर पेंशन प्राप्त कर सकते हैं इसके लिए आपको पता होना चाहिए कि कौन पात्र हैं। पात्रता सूची के मुताबिक, जो लोग पात्र हैं उनकी उम्र 18 से 40 साल के बीच होना अनिवार्य है
- अगर आप भारत के नागरिक हैं और आपके पास बैंक खाता है तो आप आवेदन कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना के फायदे।
- फोटो : Adobe Stock
आवेदन का तरीका जान लें
- आप अगर पात्र हैं और अटल पेंशन योजना से जुड़ना चाहते हैं तो इसके लिए पहले अपने बैंक की ब्रांच में जाएं
- वहां जाकर बैंक अधिकारी से मिलें
- इसके बाद अधिकारी आपका आवेदन फॉर्म भरता है जिसमें आपकी जानकारी भरी जाती हैं
- फिर आपको प्लान चुनने के लिए कहा जाता है और स्लिप दी जाती है जिसके बाद आपका आवेदन हो जाता है।
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना के फायदे।
- फोटो : Adobe Stock
कितनी पेंशन मिलेगी?
- अटल पेंशन योजना में जो पेंशन मिलती है वो उम्र और निवेश के आधार पर मिलती है। आप इसे ऐसे समझ सकते हैं कि अगर किसी की उम्र 18 साल है और वो इस उम्र से निवेश करना शुरू करता है तो उसे हर महीने 210 रुपये निवेश करने होते हैं जिसके बाद आपको 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5 हजार रुपये मिलते हैं।