Atal Pension Scheme: आप जिस किसी सरकारी योजना से जुड़ते हैं उसे या तो केंद्र सरकार चला रही होती है या फिर राज्य सरकार। ऐसे में उस योजना के तहत मिलने वाले लाभ आपको दिए जाते हैं। इसमें आर्थिक लाभ देने के अलावा सब्सिडी देने जैसी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना जो कि भारत सरकार की योजना है। इस योजना के अंतर्गत आपको पेंशन देने का प्रावधान है। बस इसके लिए आपको इस योजना में आवेदन करना होता है। अगर आप इस अटल पेंशन योजना से जुड़कर लाभान्वित होना चाहते हैं, तो आप यहां जान सकते हैं इस योजना के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस योजना के बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
{"_id":"66ed5e30bc3f8637330ad109","slug":"atal-pension-how-to-apply-for-atal-pension-yojana-2024-09-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"APY: अटल पेंशन योजना के तहत हर महीने मिल सकते हैं 5 हजार रुपये, जानें क्या है पेंशन लेने का तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
APY: अटल पेंशन योजना के तहत हर महीने मिल सकते हैं 5 हजार रुपये, जानें क्या है पेंशन लेने का तरीका
Sat, 21 Sep 2024 10:04 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 21 Sep 2024 10:04 AM IST
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटल पेंशन योजना।
- फोटो : Adobe stock
पहले योजना को समझें
- अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो पहले आपको इसमें निवेश करना होता है। दरअसल, अटल पेंशन योजना में 18 से 60 साल तक निवेश करना होता है। फिर 60 साल की उम्र के बाद आपको एक हजार रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक की पेंशन हर महीने मिलती है। वहीं, इसमें आवेदन 18 से 40 साल के बीच ही लोग कर सकते हैं।
अटल पेंशन योजना।
- फोटो : Adobe Stock
निवेश का तरीका समझें
- अगर आप इस योजना में निवेश करना चाहते हैं तो आपको उम्र के हिसाब से निवेश करना होता है। जैसे- अगर आप 18 साल के हैं तो आपको 60 साल तक हर माह 210 रुपये निवेश करने होते हैं। इसके बाद 60 साल की उम्र होने के बाद आपको हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना।
- फोटो : Adobe Stock
कैसे जुड़ सकते हैं योजना से?
स्टेप 1
- अगर आप भी चाहते हैं कि आपको 60 साल के बाद हर महीने एक हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक की पेंशन मिले तो इसके लिए आप अटल पेंशन योजना से जुड़ सकते हैं
- इसके लिए आपको सबसे पहले बैंक जाना होता है
- यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना।
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- इसके बाद आपसे अधिकारी पूछते हैं कि आपको कौन सा प्लान चुनना है
- इस योजना में आप 1 हजार रुपये, 2 हजार, 3 हजार और पांच हजार रुपये मासिक पेंशन का प्लान चुन सकते हैं
- इसके बाद अधिकारी द्वारा आपका आवेदन कर दिया जाता है और फिर आपके लिंक हुए बैंक खाते से हर महीने प्लान के पैसे कट जाते हैं।