AI Chatbot In Governance: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नए युग की शुरुआत हो चुकी है। तकनीक की दुनिया में एआई के आगमन से विश्वभर में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जनरेटिव प्री ट्रेन्ड ट्रांसफार्मर की तकनीक के विकास ने इस रफ्तार को काफी तेज कर दिया है। इन दिनों चैटजीपीटी, मिड जर्नी से लेकर कई सारे एआई टूल्स जो वायरल हो रहे हैं। उनके पीछे यही तकनीक काम कर रही है। एआई के आने से देश दुनिया में प्रोडक्टिव पावर काफी बढ़ेगी। ऐसे में यह तकनीक ग्लोबल जीडीपी को रफ्तार देने में एक बड़ी भूमिका निभाने वाली है। अब तो देश दुनिया में तमाम सरकारें भी एआई का इस्तेमाल कर रही हैं। इसमें भारत भी पीछे नहीं है। देश में गोवा सरकार ने एआई चैटबॉट को लाने की योजना बना ली है। गोवा के सूचना एवं तकनीकी मंत्री रोहन खौंटे ने इस बारे में जानकारी दी है कि इस एआई चैटबॉट को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
Artificial Intelligence: सरकार ला रही AI चैटबॉट, अब एआई की मदद से किया जाएगा लोगों की शिकायतों को दूर
यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 01 Aug 2023 02:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन