फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LPG Gas: गैस सिलेंडर से हो जाए हादसा, तो मिलते हैं 50 लाख रुपये, जानिए कैसे किया जाता है क्लेम

Tue, 01 Aug 2023 10:55 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 01 Aug 2023 10:55 AM IST
विज्ञापन
LGP Gas Accident Insurance Cover Know Full Details And Claiming Process Here
LPG Gas Accident Insurance - फोटो : Istock

LGP Gas Accident Insurance: आज के समय हम सभी लोग खाना बनाने के लिए एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर का उपयोग कर रहे हैं। इसके अलावा भारत सरकार भी देश के ग्रामीण और सीमांत इलाकों में हर घर तक एलपीजी गैस सिलेंडर को पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का संचालन कर रही है। गौरतलब बात है कि पहले महिलाओं को चूल्हे में लकड़ी को झोंक झोंक के खाना पकाना पड़ता था। ऐसे में उनके हाथों के जलने का खतरा काफी ज्यादा होता था। इसके अलावा खाना बनाने की इस प्रक्रिया में काफी ज्यादा धुंआ होता था जिसका बुरा असर महिलाओं के स्वास्थ्य पर पड़ता था। हालांकि, अब हर घरों में एलपीजी गैस सिलेंडर पहुंच रहा है। ऐसे में खाना बनाना काफी सुविधाजनक हो गया है। एलपीजी गैस सिलेंडर से खाना बनाना जितना सुविधाजनक है उतना ही यह खतरनाक भी है। आपने एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर में होने वाले विस्फोट के मामलों के बारे में जरूर सुना होगा।

LGP Gas Accident Insurance Cover Know Full Details And Claiming Process Here
LPG Gas Accident Insurance - फोटो : Istock

वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि गैस सिलेंडर से हादसा होने पर गैस कंपनियों द्वारा इंश्योरेंस की सुविधा भी दी जाती है। अगर आप इस बारे में नहीं जानते हैं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। 

LGP Gas Accident Insurance Cover Know Full Details And Claiming Process Here
LPG Gas Accident Insurance - फोटो : Istock

आपको जब नया एलपीजी गैस कनेक्शन मिलता है। उसी के साथ आपको पर्सनल एक्सीडेंट कवर भी दिया जाता है। नए एलपीजी गैस कनेक्शन के साथ मिलने वाले पर्सनल एक्सीडेंट कवर के बारे में ज्यादा लोगों को पता नहीं होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
LGP Gas Accident Insurance Cover Know Full Details And Claiming Process Here
LPG Gas Accident Insurance - फोटो : i stock

इस कवर के अंतर्गत गैस के फटने या लीकेज होने से जो आग लगती है, उससे अगर भारी नुकसान होता है। इस स्थिति में 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। गैस सिलेंडर के कारण होने वाले हादसे पर अधिकतम 50 लाख रुपये दिए जाते हैं। इसमें प्रति व्यक्ति अधिकतम 10 लाख रुपये। वहीं हादसे में व्यक्ति की मौत होने पर पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाता है।  

विज्ञापन
LGP Gas Accident Insurance Cover Know Full Details And Claiming Process Here
LPG Gas Accident Insurance - फोटो : i stock

यही नहीं हादसे में तत्काल मदद के लिए प्रति व्यक्ति 25 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसके अलावा संपत्ति को होने वाले नुकसान के लिए भी 1 लाख रुपये का मुआवजा मिलता है। एलपीजी गैस सिलेंडर के पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस को क्लेम करने के लिए आपको हादसे के बाद इसकी जानकारी गैस डीलर को देनी होगी। इसके अलावा पुलिस के पास जाकर इसकी शिकायत भी दर्ज करानी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed