फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: क्या आपको भी चाहिए हर महीने पांच हजार रुपये तक की पेंशन? तो इस योजना में कर सकते हैं निवेश

Thu, 18 Jan 2024 05:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 18 Jan 2024 05:27 PM IST
विज्ञापन
APY: By investing in Atal Pension Yojana you can get a pension of Rs 5000 every month
अटल पेंशन योजना। - फोटो : istock

Atal Pension Yojana: आप चाहे नौकरी करते हैं या फिर अपना बिजनेस करते हैं, लेकिन बात जब बचत की आती है तो हर कोई बचत करना चाहता है। लोग अपने आज से ज्यादा कल के लिए पैसे बचाने की सोचते हैं। ऐसा इसलिए ताकि भविष्य में आर्थिक दिक्कतें न हो। इसके लिए कोई अपने बैंक खाते में पैसे रखता है, तो कोई किसी योजना में निवेश करता है। पर लोग ऐसी जगह पर निवेश करना पसंद करते हैं, जहां रिटर्न सुरक्षित हो। अगर आप भी ऐसी किसी योजना में निवेश करना चाहते हैं, तो फिर आप अटल पेंशन योजना में निवेश कर सकते हैं। जहां आपको हर महीने पांच हजार रुपये तक की पेंशन मिल सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस योजना के बारे में और इसमें मिलने वाले लाभ के बारे में जान सकते हैं...

APY: By investing in Atal Pension Yojana you can get a pension of Rs 5000 every month
अटल पेंशन योजना। - फोटो : अमर उजाला

योजना को जानिए:-

  • योजना का नाम- अटल पेंशन योजना
  • कौन चलाता है- भारत सरकार
  • कब शुरू हुई- साल 2015 में
  • कौन जुड़ सकता है- जिसकी उम्र 18-40 साल के बीच वाले लोग।
APY: By investing in Atal Pension Yojana you can get a pension of Rs 5000 every month
अटल पेंशन योजना। - फोटो : istock

कितने निवेश पर कितना रिटर्न?

  • अगर आप भी इस अटल पेंशन योजना से जुड़कर पेंशन का लाभ लेना चाहते हैं, तो ले सकते हैं। इसके लिए आप अगर इस योजना में रोजाना सिर्फ सात रुपये यानी हर माह 210 रुपये निवेश करते हैं, तो आपको 60 साल की उम्र के बाद इसका लाभ मिलता है। वहीं, आपको ये निवेश 60 साल तक करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
APY: By investing in Atal Pension Yojana you can get a pension of Rs 5000 every month
अटल पेंशन योजना। - फोटो : istock
  • वहीं, जब आप 60 साल के हो जाते हैं, तो इसके बाद आपको हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन मिल सकती है। योजना में निवेश का अमाउंट उम्र के हिसाब से कम ज्यादा हो सकता है और इसका असर पेंशन पर भी पड़ता है।
विज्ञापन
APY: By investing in Atal Pension Yojana you can get a pension of Rs 5000 every month
अटल पेंशन योजना। - फोटो : istock

कैसे ले सकते हैं लाभ?

  • आप अगर इस अटल पेंशन योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो इसके लिए पहले तो अपने नजदीकी बैंक जाएं। फिर यहां जाकर संबंधित अधिकारी से मिलकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें। इसके बाद आप योजना का लाभ ले सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed