फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Loan Alert: मोबाइल एप से लोन लेने पर आप भी पड़ सकते हैं दिक्कत में, जानें क्या हैं बचने के तरीके

Fri, 26 Aug 2022 03:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 26 Aug 2022 03:18 PM IST
विज्ञापन
Applying for Loan Through Apps May Face Online Frauds Know Where to Apply for Personal Loan
क्या मोबाइल एप से लोन लेना सही है - फोटो : Amar Ujala

Tips for Loan: हर कोई चाहता है कि उसके पास पैसों की कमी न हो, इसके लिए लोग अपनी कमाई में से अपने खर्चे करने के बाद बचत भी करते हैं। लेकिन कई सारे खर्चों के बीच कभी न कभी लोगों को कई कामों के लिए अतिरिक्त पैसों की जरूरत पड़ जाती है। ऐसे में लोग लोन लेने का प्लान बनाते हैं। इसमें पर्सनल लोन लेने वालों की संख्या थोड़ी ज्यादा नजर आती है। आजकल पर्सनल लोन लेने के लिए बैंक के अलावा कई तरह के एप भी मौजूद हैं जो लोगों को लोन देने का काम करते हैं। लेकिन अब गूगल की तरफ से उचित कदम उठाते हुए लगभग 2 हजार से ज्यादा ऐसी मोबाइल एप को बैन किया है, जो लोगों को इंस्टैंट लोन देने का काम करती थी। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि क्या ये लोन देने वाली मोबाइल एप सुरक्षित हैं या नहीं? तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

Applying for Loan Through Apps May Face Online Frauds Know Where to Apply for Personal Loan
क्या मोबाइल एप से लोन लेना सही है - फोटो : Istock

इसलिए मोबाइल एप से बचकर:-

पहला

  • दरअसल, प्ले स्टोर पर कई ऐसे मोबाइल एप हैं जो लोगों को लोन देने का काम करती हैं। ये एप आपसे आपके कुछ दस्तावेज लेकर आपको लोन देती हैं, लेकिन आपको इन एप से लोन लेने से बचना चाहिए क्योंकि ये एप एनबीएफसी होने के अलावा आपको परेशान भी कर सकती हैं।
Applying for Loan Through Apps May Face Online Frauds Know Where to Apply for Personal Loan
क्या मोबाइल एप से लोन लेना सही है - फोटो : istock

दूसरा

  • होता ये है कि एक तो ये एप आपसे लोन के अमाउंट पर अच्छा-खासा ब्याज लेती हैं। जो बाकी जगहों से ज्यादा होता है। वहीं, ये एप आपके मोबाइल पर कई तरह की परमिशन लेती है। इसमें आपके मोबाइल में नंबर्स की लिस्ट से लेकर बाकी कई तरह का डाटा शामिल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Applying for Loan Through Apps May Face Online Frauds Know Where to Apply for Personal Loan
क्या मोबाइल एप से लोन लेना सही है - फोटो : istock

तीसरा

  • इसके अलावा कई फर्जी एप लोगों से लोन लेने के नाम पर पहले सर्विस चार्ज लेते हैं, और जो लोग विश्वास करके ये पैसे एप को दे देते हैं। ये कंपनियां उन्हें लोन के पैसे नहीं देती है। ये एप इस तरह से लोगों को ठगने का काम करते हैं।
विज्ञापन
Applying for Loan Through Apps May Face Online Frauds Know Where to Apply for Personal Loan
क्या मोबाइल एप से लोन लेना सही है - फोटो : istock

कहां से लोन लेना बेहतर?

  • अगर आपको कभी पर्सनल, होम, कार या किसी अन्य तरह के लोन की जरूरत होती है, तो आप इसके लिए उस बैंक से संपर्क कर सकते हैं जहां आपका बैंक खाता हो। इसके अलावा आप किसी सरकारी या प्राइवेट बैंक से भी लोन ले सकते हैं। एप के मुकाबले यहां पर आपका लोन लेना सुरक्षित होता है और ब्याज भी कम हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed