तकनीक के विकास ने हमारे कई कामों को काफी आसान बना दिया है। आज के समय हमारे कई काम स्मार्टफोन के जरिए तेजी से हो रहे हैं। स्मार्टफोन आने के बाद एक ऐसे इकोसिस्टम का निर्माण हुआ है, जहां कई बिजनेस को ग्रो होने का मौका मिल रहा है। आज हम में से अधिकतर लोग स्मार्टफोन का उपयोग कर रहे हैं। अगर आप भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। क्या आपको इस बारे में पता है कि स्मार्टफोन में लगे माइक्रोफोन से आपकी बातें रिकॉर्ड हो रही हैं। इस बात की बड़ी संभावना है कि आपके स्मार्टफोन में लगे माइक्रोफोन की मदद से आपकी बातों को रिकॉर्ड किया जा रहा है या किसी कंपनी द्वारा उसको सुना जा रहा है। Siri और Google Assistant को बेहतर बनाने और यूजर्स को अच्छी सेवाओं को देने के लिए एप्पल और गूगल दोनों ही टेक जायंट कंपनियां यूजर्स की ऑडियो रिकॉर्डिंग को सुनती हैं। आइए जानते हैं -
जानना जरूरी: स्मार्टफोन यूजर्स सावधान, मोबाइल में इस सेटिंग के ऑन होने से आपकी सारी बातें सुन रही हैं कंपनियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंड्रॉयड स्मार्टफोन में जब भी आप Hey Google या Okay Google बोलते हैं। उस दौरान वॉयस एसिस्टेंट एक्टिवेट हो जाते हैं। ऐसे में कंपनियों के पास आपके माइक्रोफोन का एक्सेस होता है।
अपनी सेवाओं को अच्छा और बेहतर बनाने के उद्देश्य से ये कंपनियां यूजर्स के वॉयस डाटा को इकट्ठा करने का काम करती हैं। वॉयस डाटा को जुटाने के लिए यूजर्स से पहले ही परमिशन ले ली जाती है।
Govt Scheme: बेटियों की शिक्षा के लिए सरकार हर महीने दे रही है इतने रुपये, ऐसे उठाएं योजना का लाभ
अगर आप चाहते हैं कि आपके वॉयस डाटा को कंपनी एक्सेस न करे। ऐसे में आपको सेटिंग में जाकर गूगल असिस्टेंट को ऑफ करना होगा। इसके लिए सेटिंग को ऑपन करके गूगल पर टैप करना है। नेक्स्ट स्टेप पर आपको Account & Privacy में जाकर गूगल अकाउंट में जाना है।
इसके बाद Data & Personalization सेक्सन में जाकर Manage your activity controls का चुनाव करें। नेक्स्ट स्टेप पर आपको 'Voice and audio activity' के टॉगल को ऑफ करना है। वहीं आप गूगल सेटिंग में जाकर गूगल असिस्टेंट को पूरी तरह ऑफ भी कर सकते हैं।
Post Office: बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए यहां करें निवेश, 6 रुपये की बचत करके इकट्ठा करें एक लाख