भारत सरकार ने शनिवार को मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान कर दिया। इसके अलावा अमृत उद्यान के गेट खोलने की तारीखों का भी एलान कर दिया गया है। 12 फरवरी, 2023 से अमृत उद्यान आम लोगों के लिए खुल जाएगा। ऐसे में 12 फरवरी से आम लोग अमृत उद्यान की खूबसूरती का आनंद उठा सकेंगे। अमृत उद्यान में कुछ ही दिनों के लिए आम लोग घूम सकेंगे। 16 मार्च, 2023 को इसके गेट दोबारा से बंद कर दिए जाएंगे। अमृत उद्यान सुबह 10 बजे खुलेगा और शाम 4 बजे बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में अगर आप भी अमृत उद्यान घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस स्थिति में आप आसानी से अपनी ऑनलाइन टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। ऑनलाइन टिकट को बुक करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा।
Amrit Udyan: इस दिन खुल रहा अमृत उद्यान, घूमने के लिए ऐसे ऑनलाइन करें टिकट की बुकिंग
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 01 Feb 2023 10:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन