फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amrit Udyan: इस दिन खुल रहा अमृत उद्यान, घूमने के लिए ऐसे ऑनलाइन करें टिकट की बुकिंग

Wed, 01 Feb 2023 10:27 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 01 Feb 2023 10:27 AM IST
विज्ञापन
Amrit Udyan Online Ticket Booking Process Check Timing and All Others Details In Hindi
Amrit Udyan Online Ticket Booking Process - फोटो : Istock

भारत सरकार ने शनिवार को मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान कर दिया। इसके अलावा अमृत उद्यान के गेट खोलने की तारीखों का भी एलान कर दिया गया है। 12 फरवरी, 2023 से अमृत उद्यान आम लोगों के लिए खुल जाएगा। ऐसे में 12 फरवरी से आम लोग अमृत उद्यान की खूबसूरती का आनंद उठा सकेंगे। अमृत उद्यान में कुछ ही दिनों के लिए आम लोग घूम सकेंगे। 16 मार्च, 2023 को इसके गेट दोबारा से बंद कर दिए जाएंगे। अमृत उद्यान सुबह 10 बजे खुलेगा और शाम 4 बजे बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में अगर आप भी अमृत उद्यान घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस स्थिति में आप आसानी से अपनी ऑनलाइन टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। ऑनलाइन टिकट को बुक करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। 

Amrit Udyan Online Ticket Booking Process Check Timing and All Others Details In Hindi
Amrit Udyan Online Ticket Booking Process - फोटो : Istock

ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट http://rashtrapatisachivalaya.gov.in/rbtour/ पर विजिट करना है। इस वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपको यात्रा करने के लिए तीन सर्किट के ऑप्शन मिलेंगे।

ABY: आयुष्मान भारत योजना में किया है आवेदन, तो जानिए बीमारी के समय सरकार कैसे देगी आपको पांच लाख रुपये

Amrit Udyan Online Ticket Booking Process Check Timing and All Others Details In Hindi
Amrit Udyan Online Ticket Booking Process - फोटो : Istock

यहां आपको अमृत उद्यान गार्डन विजिट करने के विकल्प का चयन करना है। इस प्रोसेस को करने के बाद आपसे जरूरी डिटेल्स जैसे नाम, यात्रा की तारीख और दूसरी जरूरी जानकारी को दर्ज करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amrit Udyan Online Ticket Booking Process Check Timing and All Others Details In Hindi
Amrit Udyan Online Ticket Booking Process - फोटो : Istock

नेक्स्ट स्टेप पर आपको अपनी फोटो और आईडी को सबमिट करना है। इस प्रोसेस को फॉलो करके आप अपने आप को रजिस्टर्ड कर सकते हैं। इस बात को जान लें कि आप जिस दिन घूमने जा रहे हैं। उस दिन वेबसाइट से टिकट नहीं बुक कर सकते हैं। आपको कम से कम एक दिन पहले अपने टिकट की बुकिंग करनी है। 

विज्ञापन
Amrit Udyan Online Ticket Booking Process Check Timing and All Others Details In Hindi
Amrit Udyan Online Ticket Booking Process - फोटो : Istock

अमृत उद्यान में पानी की बोतलें, ब्रीफकेस, हैंडबैग, लेडीज पर्स, कैमरा, रेडियो, ट्रांजिस्टर, बॉक्स, छाता, हथियार और गोला-बारूद और खाने-पीने का सामान अंदर ले जाना मना है। 

Cumin Seeds: बाजार में बिक रहा है नकली जीरा, ऐसे करें असली नकली में पहचान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed