Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, जानिए कौन लोग कर सकते हैं यात्रा और क्या हैं शर्तें
Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गया है। यह यात्रा जून के आखिरी हफ्ते में शुरू हो जाएगी।
विस्तार
Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गया है। यह यात्रा जून के आखिरी हफ्ते में शुरू हो जाएगी। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बर्फानी (अमरनाथ) के दर्शन करने के लिए आते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव ने माता पार्वती को यहीं पर अमर कथा सुनाई थी। मान्यता कहती है कि भगवान शिव यहां पर साक्षात विराजते हैं। यहां पर देवी का एक शक्तिपीठ भी है। अमरनाथ यात्रा हिंदुओं की महत्वपूर्ण धार्मिक यात्राओं में से एक है। हालांकि, यात्रा करने से पहले श्रद्धालुओं को पंजीकरण कराना जरूरी है। अगर आप भी अमरनाथ यात्रा करना चाहते हैं। ऐसे में इसके लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो चुकी है। अगर आप अमरनाथ यात्रा करने के लिए रजिस्ट्रेशन करने जा रहे हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।
अमरनाथ यात्रा करने से पहले आपको इस बारे में जरूर पता होना चाहिए कि 13 साल से कम और 70 साल से ज्यादा आयु के लोग इस यात्रा को नहीं कर सकते हैं।
यात्रा करने से पहले आपके पास स्वास्थ्य प्रमाण पत्र का होना जरूरी है। अगर आपके पास स्वास्थ्य प्रमाण पत्र नहीं है। ऐसे में आपको यात्रा नहीं करने दी जाएगी।
अमरनाथ यात्रा काफी कठिनाइयों से भरी है। इस कारण यहां पर अस्वस्थ लोग नहीं जा सकते हैं। इसके अलावा वे महिलाएं जो 6 सप्ताह या इससे अधिक समय के लिए गर्भवती हैं। वे भी अमरनाथ यात्रा पर नहीं जा सकती हैं।
Investment Tips: 2 साल में महिलाओं को अमीर बना देगी सरकार की यह स्कीम, निवेश करने पर मिल रहे ये जबरदस्त फायदे
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक परमिट फॉर्म केवल एक व्यक्ति के लिए ही मान्य होगा। अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुताबिक 29 जून, 2024 से यह यात्रा शुरू हो जाएगी।