आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में तेजी से होते विकास ने नौकरियों को लेकर चिताएं काफी बढ़ा दी हैं। एआई आने के बाद शिक्षा, डाटा एनालिसिस, कंटेंट क्रिएशन, कस्टमर सपोर्ट, ई-कॉमर्स आदि विभिन्न क्षेत्रों में क्रांति आई है। एआई ने हमारे कई कामों को जहां एक तरफ काफी आसान किया है, वहीं दूसरी तरफ एक बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है क्या इस तकनीक के आने के बाद निकट भविष्य में इंसानों की जरूरत धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी। एआई भले ही कामों को इंसानों के मुकाबले ज्यादा तेज और सटीक ढंग से कर सकता है। हालांकि, जमीनी हकीकत पर यह इंसानों के अनुभव के स्तर पर अभी भी काफी पीछे है। एआई के गॉडफादर कहे जाने वाले ज्यॉफ्री हिंटन ने एआई को लेकर चेतावनी देते हुए कहा था कि आने वाले समय में एआई कई स्तरों पर इंसानों से बेहतर हो जाएगा। इससे करोड़ों नौकरियों पर खतरा आएगा।
AI: इन क्षेत्रों में फिलहाल एआई नहीं छीन सकता है आपकी नौकरी, एआई के गॉडफादर ने कही ये बड़ी बात
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 18 Jun 2025 02:02 PM IST
सार
एआई ने हमारे कई कामों को जहां एक तरफ काफी आसान किया है, वहीं दूसरी तरफ एक बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है क्या इस तकनीक के आने के बाद निकट भविष्य में इंसानों की जरूरत धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन